Monday, 28 November 2011

पिछड़ों के लिए सरकार की सौ से अधिक योजनाएं- रमन

रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न समाजों के बीच अद्भुत एकता, समरसता और तालमेल है. यह तालमेल वर्षों से है और यही छत्तीसगढ़ की ताकत भी है. डॉ. सिंह कल रात यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से चर्चा कर रहे थे. समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और आयोग गठन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
डॉ. सिंह ने कहा कि आयोग में युवा लोगों की अच्छी टीम बनी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोग समाज के पिछड़े तबके के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलाने में सेतु की तरह कार्य करेगा.
उन्होंने बताया कि समाज के पिछड़े और कमजोर लोगों की आर्थिक-सामाजिक तरक्की के लिए राज्य शासन द्वारा एक सौ से अधिक योजनाएं चलाई जाती है. इन योजनाओं की जानकारी और इनके लाभ उठाने के तरीके का जरूरतमंद लोगों के बीच अच्छी तरह प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए. डॉ. सिंह ने आयोग को इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया. उन्होंने दहेज प्रथा को एक प्रमुख सामाजिक बुराई बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बुराई को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई जा रही है. योजना के अंतर्गत सभी समाजों के निर्धन परिवार के कन्याओं की सामूहिक रूप से उनके विवाह संपन्न कराई जाती है. यह विवाह उनके सामाजिक विधि-विधान के अनुरूप होता है. राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक कन्या विवाह के लिए दस हजार रुपए तक खर्च किया जाता है. इनमें नये परिवार स्थापित करने के लिए जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं.

Friday, 25 November 2011

डॉ. यादव ने संभाली पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.सोमनाथ यादव ने आज पदभार ग्रहण किया. उन्होंने पिछड़े वर्ग के विकास के लिए बेहतर से बेहतर काम करने की बात कही.  राज्य शासन ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया. आयोग का अध्यक्ष बिलासपुर के डॉ. सोमनाथ यादव को बनाया गया है. इसके अलावा 6 सदस्य भी बनाये गये हैं. सभी का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा. नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. यादव गुरूवार को दोपहर ईएसी कॉलोनी स्थित आयोग के दफ्तर पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. इस दौरान कुछ सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. डॉ. यादव ने कहा कि आयोग द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर काम किया जाएगा. आयोग में आने वाली समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा. वहीं पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है. राज्य शासन ने आयोग में छह सदस्यों की नियुक्ति भी की है. इनमें प्रहलाद रजक, भुवनेश्वर सिंह केसर, देवेन्द्र जायसवाल, शिव चन्द्राकर, श्रीमती ममता साहू एवं छतर सिंह नायक शामिल हैं. प्रहलाद व देवेन्द्र पहले भी सदस्य रहे हैं.

Thursday, 24 November 2011

डॉ. सोमनाथ यादव छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष

बिलासपुर. डॉ. सोमनाथ यादव को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा  वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वे आज २४ नवम्बर को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए. डॉ. सोमनाथ  यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए थे. वे पिछले कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य थे. श्री यादव विभिन्न सांस्क्रतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रुपे से जुड़े रहते है. उनकी सम्पूर्ण  शिक्षा बिलासपुर में हुई.

Saturday, 5 November 2011

बहुरंगी होगा 34वां रावत नाच उत्सव

बिलासपुर (छत्तीसगढ़). प्रदेश का प्रतिष्ठित रावत नाच का 34वां महोत्सव 19 नवंबर को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री शाला प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है. गौरतलब है कि विगत 33 वर्षों से संस्कारधानी में नाच महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर इलाकों से हजारों की संख्या में यादव समाज को लोग भाग लेते हैं.  साथ ही कलाकारों द्वारा बहुरंगी नृत्य कला एवं शस्त्र चालन कला का भी प्रदर्शन किया जाएगा.
इस वर्ष आयोजित उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गोलों (दलों) को
पुरस्कृत किया जाएगा. पुरस्कार में 49 रनिंग शील्ड के साथ लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक रुपयों की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी. समारोह के मुख्य आकर्षण हजारों यदुवंशियों की लोक नृत्य प्रस्तुति, स्मारिका-2011का विमोचन, पुरस्कार समारोह, सहित प्रतिभावान समाज के छात्र-छात्राओं की लगभग 50 हजार रुपए की
छात्रवृत्ति आदि होगा. महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी
पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं. उक्त जानकारी संयोजक डॉ. कालीचरण
यादव ने दी.

Monday, 31 October 2011

आकाश यादव राष्ट्रीय शालेय वाटर पोलो हेतु चयनित

बिलासपुर, (छत्तीसगढ़). राष्ट्रीय शालेय वाटर पोलो का आयोजन 1 से 6 नवंबर तक पणजी गोवा में किया जा रहा है. उक्त प्रतियोगिता हेतु प्रदेश की टीम में नगर के मिशन उच्चतर माध्यमिक  शाला के छात्र आकाश यादव का चयन किया गया है. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रदेश की टीम 28 अक्टूबर को गोवा के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता के पूर्व भिलाई स्विमिंग पूल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था. जिसमें आकाश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने चयन की सार्थकता साबित कर दी. यादव समाज इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है.

Sunday, 30 October 2011

शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन जरुरी- यादव

यादव समाज का दीपावली मिलन सम्पन्न
बिलासपुर. जिला यादव समाज द्वारा आज दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय यादव पुलिस अधीक्षक
उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि पी.आर. यादव प्रदेशाध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय  कर्मचारी संघ डॉ. आर.जी. यादव डॉ. मन्तराम यादव भुवनेश्वर  यादव रेवाराम यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष उमाशंकर  यादव ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अजय यादव ने कहा कि समाज के द्वारा
आयोजित इस प्रकार के आयोजन परिवार के सदस्यों को अन्य शैक्षणिक एवं
सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा
कि समाज के जो शिक्षित एवं युवा वर्ग हैं वे उन लोगों को प्रोत्साहित करते रहें
जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित हो जाते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि एेसे
आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे समाज के लोग एक दूसरे से मिलते हैं तथा
उनके सुख दुख की जानकारी लोगों तक पहुंचती है, जिससे मिलकर निराकरण
किया जा सके. उन्होंने कहा कि समाज के इस भवन में एक हॉस्टल का निर्माण
कर जो बच्चे बाहर से आकर पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की
तैयारी करते हैं उनके लिए यह हॉस्टल मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में
रामकुमार यादव रामफल यादव जितेंद्र यादव सुशील यादव विकास यादव प्रकाश
यादव शैलेंद्र यादव विजय यादव नान्हू यादव गोपाल यादव अशोक यादव भैय्या
राम यादव नंदू यादव एल.पी. यादव सुरेश यादव श्रीमती अहिल्या यादव श्रीमती
पूर्णिमा यादव श्रीमती हीरामणी यादव श्रीमती मीना यादव श्रीमती इंदू यादव
श्रीमती अन्नपूर्णा यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. इस
अवसर पर स्वागत भाषण रामशरण यादव ने दिया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.
सोमनाथ यादव ने तथा संचालन तेरस यादव ने किया.

Saturday, 29 October 2011

तीन सूत्रीय मांग के लिए प्रदर्शन करेगा यादव समाज

टेंगनमाड़ा. (छत्तीसगढ़) ग्राम डांड बछाली में यादव समाज छत्तीसगढ़
बेलगहना इकाई सम्मेलन डॉ. राय सिंह यादव की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि
प्रांताध्यक्ष रमेश यदु गौ सेवा आयोग सदस्य छ.ग. शासन कन्हैया यादव प्रदेश
कार्यकारिणी सदस्य डॉ. डी.सी. यादव संतोष यादव रतनपुर विशेष अतिथि डॉ.
रेणु जोगी विधायक विधायक प्रतिनिधि डॉ. अरूण सिंह चौहान संदीप शुक्ला
जनपद अध्यक्ष विधि राम सिदार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोटा भरत
यादव धनपाल यादव तथा आसपास के समस्त ग्रामों से 200 प्रतिनिधि
उपस्थिति थे.
इस दौरान निर्णय लिया गया कि यादव समाज अपनी प्रमुख तीन मांगों को
लेकर आगामी माह में एक साथ सभी जिलों मुख्यालयों में हजारों की तादाद में
इक्ट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेगा. प्रमुख तीन मांगों में यादवों के लिये डेयरी
व्यवसाय हेतु शत प्रतिशत अनुदान वनग्राम क्षेत्रों में अन्य वर्ग की भांति यादवों
को पटटा वितरण तथा यादव चरवाहों को कोटवार की भांति दर्जा प्रदान कर
मानदेय निर्धारित किये जाने की मांग शामिल है. उक्त मांगों के समर्थन में
उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर 23 दिसंबर को हजारों की संख्या में सम्मिलित
होने के सहमति दी. कार्यक्रम का संचालन भरत यादव कार्तिक यादव ने किया.
राधेश्याम नंद राम लगुन सिंह रामायण सिंह लल्ला यादव धनपाल यादव
कवल सिंह मंगलू शंकर लखन यादव दुलरूवा जोहित फूल सिंह शिव लाल
शिव सिंह मालिक यादव अमरनाथ दिलीप बीरबल राजेश यादव बुधराम गीता
राम सीताराम पे्रम लाल अमर लाल राजा राम अशोक ताराचंद मोहित राम
लाल प्रहलाद महेतरू नामदेव काशी राम सेवक राम संत राम सालिक राम
घासी राम दशरथ शिवचरण मकुंद धनुष संजय तुलसी राम सुरेश एवं डी.पी.
यादव ने आभार व्यक्त किया.