Thursday, 30 October 2014

रावत नाच महोत्सव छात्रवृत्ति हेतु छात्रों का चयन

बिलासपुर। रावत नाच महोत्सव समिति द्वारा आगामी 15 नवम्बर को रावत नाच महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष कुल 24 छात्र-छात्राओं को 70 हजार रुपये की राशि छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी। डॉ. आर.जी. यादव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अंतिम तिथि 31 अगस्त 2014 तक प्राप्त आवेदन पत्रों में से सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले निम्नलिखित छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति हेतु किया गया है।
सामान्य यादव परिवार वर्ग से चयनित छात्र-छात्राएं- हायर सेकेण्डरी छात्र, अमन यादव पिता स्व. श्री विनोद यादव ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर बिलासपुर, छात्रा कु. चंचल यादव पिता श्री शंकर यादव कुदुदण्ड, हाईस्कूल- अभिषेक सिंह यादव पिता तेरस राम यादव नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर, चकोरी यादव पिता कृष्ण कुमार यादव चोरहा देवरी लखराम, पूर्व माध्यमिक अभिषेक यादव पिता शत्रुहन सिंह यादव ऊर्जा पार्क के पास राजकिशोर नगर बिलासपुर, कुमारी रश्मि यादव पिता श्री राजेश यादव कस्तूरबा  नगर, प्राथमिक प्रमाण पत्र निखिल यादव पिता राजेन्द्र यादव टिकारीपारा तखतपुर, कुमारी आस्था यादव पिता केशव यादव मंगला, रावतनाच गोल दल से सम्बद्ध परिवार हायर सेकेण्डरी, राहुल यादव पिता स्व. श्री विनोद यादव, कुंदरापारा तिफरा, कुमारी दुर्गेश्वरी यादव पिता श्री खेदूराम यादव टिकरापारा बिलासपुर, हाईस्कूल प्रमाण पत्र अविनाश यादव पिता श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव, परसदा-भरनी, संदीप यादव पिता रज्जू यादव सेंवार, सृष्टि यादव पिता बहोरन यादव कुदुदण्ड, ममता यादव पिता जीवराखन यादव टिकरापारा, पूर्व माध्यमिक देवकुमार यादव मोहितराम यादव बिजराडीह भाठापारा, माधव यादव पिता शिवकुमार यादव शांतिनगर ठेठाडबरी, दीपांजलि यादव पिता बसंतराम यादव मोपका, त्रिपती यादव पिता श्री सहसराम यादव, प्राथमिक प्रमाण पत्र, प्रेमसागर यादव पिता श्री प्रहलाद यादव बसिया, हिमांशु यादव पिता कमलेश यादव बसिया, तरुण यादव पिता शिवकुमार यादव शांतिनगर ठेठाडबरी बिलासपुर, कुमारी शारदा यादव पिता रामेश्वर यादव बसिया, कुमारी अंजू यादव पिता श्री बऊवा यादव शांतिनगर दिव्या यादव पिता राजकमल यादव बसिया बिलासपुर इन्हें कक्षावार क्रमश: 5000, 3000, 2000, 2000 रुपये की राशि  छात्रवृत्ति के रुप में नकद एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जावेगा। इस तरह लगभग 70,000 रुपये प्रदान की जायेगी। डॉ. आर.जी. यादव, डॉ. कालीचरण यादव, आर.एन. यादव, माखनलाल यादव, विजय यादव, मनीराम यादव, संतोष यादव, उमेश यादव एवं रामकुमार यादव छात्रवृत्ति परीक्षण समिति की बैठक में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ी लोकगीत और लोकस्वर

मानव के लिए गीत पुरातन समय से मीत रहा है। गीत मानव के हृदय से सस्कंृत होने वाली वह समस्त भावनाएँ हैं जो भीतर से बाहर लोकस्वर बन झरते रहता है। और हर मन को हरते रहता है। लोकगीतों की परंपरा तो आदि युग से चली आ रही है। वह अपने जीवन को बोलियों मेें प्रकाशित करता रहा है। उसने समय-समय पर शोषण के विरूद्ध गीतों में आवाज उठाई, अपने श्रम का परिहार गीतों के सहारे किया, नया उत्साह, नई लगन गीतों द्वारा प्राप्त की। और इतना ही नहीं, मन की छिपी हुई गीतों बातों के सुख और दु:ख को उन्हीं गीतों में ढाला।
ये लोक-गीत लिपिबद्ध हो या न हो, इन्हें भावनाओं की कण्ठ ध्वनि ही कहना चाहिए। हर राष्ट्र के हर क्षेत्र में अपनी निजी बोलियों में गीत पाये जाते है। छत्तीसगढ़ की अपनी भाषा में या बोली में जो गीत गाते हैं उनका अपना अलग मार्धुय है। छत्तीसगढ़ी लोक-गीतों की जो अतुल संपदा व अनन्त भण्डार है, वह शाश्वत् है। लोकप्रिय बाल-लोक-गीत बड़ा ही मधुर है:-''अटकन-बटकर,दही चटाकन
लौहा लाटा बन के काँटा
तुहुर-तुहुर पानी आवे /सावन म करेला पाके
चल-चल बहिनी गंगा जाबो
गंगा ले गोदावरी /पाका-पाका आमा खाबो
आमा के डारा टूटगे/ भरे कटोरा फूट गे।''
इन गीतों मेें जनजीवन का पारंपरिक एंव स्वाभाविक चित्र सुलभ होता है। हमारा सारा सामाजिक जीवन संगीतमय है। भारतीय समाज में जीवन के प्रत्येक अवसर को, प्रत्येक कर्म को संगीतमय सुण्ठुता प्रदान किया जाता है। पुरूष खेतों में काम करते हों या जंगलों में गाय चराते हों, चाहे स्त्रियाँ खेतों में धान रोपती हों या घर में चक्की चलाती हों वे बराबर मन तथा शरीर में स्फूर्तिं लाने के लिए सरस गीतेां की लहरों पर झूमती दिखाई देती हैं। जन्म, विवाह आदि मांगलिक अवसरों को लोकगीत अनुपम बना देता है। विवाह में चुलमाटी एक प्रथा है ढेड़हा जब मिट्टी खोदता है, उसके लिए हास्य रस से भरे हुए लोकगीत प्रसिद्ध हैं ,जो मन को गुदगुदता है:
''तोला माटी कोडें़ ल नई आवै मीत
धीरे-धीरे!
तेहां, तोर कनिहा ल ढ़ील, धीरे-धीरे!
जतके मैं पोरसेंव तैं ओतके ल लील धीरे-धीरे!
तोर बहिनी ल तीर, धीरे-धीरे! '' जीवन की प्रत्येक छोटी-बड़ी परिस्थितियों का, परंपरा व  नीतियों का ,रोने व हंसने का, व्यंग-बाण कसने का मधुर तरीका लोकगीत-लोकस्वर है। लोक संस्कृति की आकृति लोकगीत में सुलभ होती है। डॉ. देवेन्द्र सत्यार्थी कहते है-''लोकगीत किसी संस्कृति के मुँह बोलते चित्र हंै। '' लोकगीत के आइने में लोक-संस्कृति मायने पाती है। पंडवानी, पंथी गीत, भरथरी, चंदैनी गायन,ददरिया,सुआ गीत, बांसगीत,ढोला मारू-किस्सा गीत, मड़ई गीत, देवार गीत, भोजली -जंवारा-जसगीत, विवाह व 'भड़ौनीÓ गीत एंव बच्चों को मीठी नींद सुलभ कराने 'लोरी-गीतÓ हमारी समृद्ध परंपरा की पहचान कराते है। छत्तीसगढ़ बच्चियाँ गाँव में जब अपनी सहेलियों के साथ फुगड़ी नृत्य करती हैं तो भूमिका के रूप में एक स्वर में लोकस्वर देती है। मनमोहक बन पड़ता है:-''गोबर दे बछरू गोबर दे,
चारों ख्ॉूट ल लीपन दे, चारों देरानी ल बइठन दे
अपन खाथे गूदा-गूदा, हमला देथे बीजा,
रही जाबो तीजा
तीजा के बीहान दिन झमझम ले लूगरा
हेर-दे-भौजी-हेर-दे कपाट के खीला
चींव-चींव नरियाये मजूर के पीला
एक गोड़ म लाल भाजी एक गोड़ म कपूर
कतेक ल मानो मोर देवर-ससुर।
सचमुच छत्तीसगढ़ी के लोकगीतों में यहाँ की मिट्टी की सोंधी महक बसी हुई है तथा वातायन में इसका स्वर गँूज रहा है। वास्तव में , इन गीतों के भीतर प्रेम, ईष्र्या, द्वेष, टीस, सिरहर, पड़प, कसक, मादकता, उल्लास, राग-विराग तथा अन्य अनेक भाव अभिव्यक्ति स्थितियों का पुरातन एंव सामायिक चित्र एक साथ देखने को मिल जाते हैं।
साभार रउताही 2014
 

छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य रहस में गीत योजना

छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य रहस में एक ओर यदि कथानक के साथ गीत की योजना मिलती है,तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों का भी समाहार किया जाता है। जहाँ भाव या विचार प्रमुख होते हैं, वहाँ कथानक को छोड़कर गीत नि:सृत होते हैं। छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य रहस में कई प्रकार के गीत गाये जाते है, जिनका विवरण अधोलिखित है-
(1) मंगलगीत :
मंगलगीत सामान्यत: मांगलिक अवसरों पर ही गाये जाते हैं, चाहे वह पुत्र जन्म का उल्लाह भरा अवसर हो, विवाह की शुभ बेला हो या अन्य मांगलिक अनुष्ठान हो। भगवान श्री कृष्ण के जन्म सुनकर सखियाँ मंगल-कलश सजाकर नंद जी के द्वार पहुंचकर गीत गाती है-
''प्रगटे अज यदुरैया, गोकुलपुर बाजे बधैया।
थोड़ा भी लूँगी, हाथी भी लँूगी,
लूँगी लागत गैया।
हीरा भी लूँगी, मोती भी लूँगी,
लूँगी ठनम रूपैया।ÓÓ
(2) 'नाल छीलने का गीत :
जन्म के बाद बच्चे की नाल काटी जाती है। जो दाई यह काम करती है, वह उसके बदले में अच्छा सा उपहार चाहती है। लोकनाट्य रहस में भी भगवान श्रीकृष्ण की नाल काटने हेतु मैया यशोदा के आँगन में दाई आती है यथा-
''हरि के नारा छिनन आई।
सजना सप्त श्रंृगार अंग पर,आई महर अंगनाई।
पद पखारि गयो गृह भीतर, जिये तेरे कुंवर कन्हाई।
शिशु के काज करत में झंगुरी, मुख चुमन पर पाई।
भूषन बसन न्योछावर दीन्हों, प्रभु के चरन मन लाई। ''मैया यशोदा दाई को बदले में वस्त्राभूषण दिये और दाई प्रसन्न होकर अपने घर चली गई।
(3) न्योछावर :
छोटे बालक को देखने और प्यार करने से बहुधा उसे अपनी ही प्रियजनों की नजर लग जाती है। एेसे में राई नमक या मिर्च से उसकी नजर उतारी जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में नंदजी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए,जिसे देखकर कुबेर जी लज्जित हो गये-
''पूत सपूत जनि यशोदा, इतनी सुनिके वसुधा सब दौरी।
देवन को आनंद भयो, सुनि गावत धावत मंगल गौरी।
नंद कछु इतनी जो दियो, घनश्याम कुबेरहु के मति बौरी।
ब्रज देख ही लुटाय दियो, न बचे बछिया-छछिया न पिछौरी।ÓÓ
(4) बधाई :
पुत्र जन्म के उपलक्ष्य में माता को बधाई दी जाती है,तथा नवजात शिशु को जो आशीर्वाद दिया जाता है, वही बधावा कहलाता है। श्रीकृष्ण के  जन्मोत्सव के समय ब्रज में बधाई का बाजा बज रहा है-
''ब्रज बाजे रे आज बधाई।
कान्हा के जन्म ला सुनके सखियाँ,
दउड़े कुदै रे धाई।
नाचय रे गावय,बजावै सुनावै,
देखय देखावै परम सुख पावे।
देवय आशीष धन-धन हे कुंवर कन्हाई।। ''ब्रज मण्डल में बधाई के समय नंदजी अन्न-धन लुटा रहे हंै।ÓÓ
(5) असीस :
बस्ती जनपद में शिशु -जन्म क समय 'असीस 'नाम का गीत गाया जाता है। यो इस अवसर पर प्राय: सभी प्रदेशों में बच्चे को आशीर्वाद देने और उसकी मंगल मनाने की प्रथा है। कृ ष्ण के जन्म सुनकर सखियाँ नंद गृह पहँुचकर बाले कृष्ण को आशीर्वाद देती हैं-
''आजु  सखी श्री नंद महर घर,
गृह - गृह से गोप -ग्वालनी,
मंगल गावत आई री।
आसीस देत सकल ब्रजनारी
जुग-जुग जिये कन्हाई री।ÓÓ
6) झूला गीत :
 मैया यशोदा बालक श्रीकृष्ण को झूला में लेकर झूलाने लगती है। सखियाँ भी यशोदा मैया की आज्ञा पाकर हरि को झूला झूलाने हेतु पँहुचती हैं:-''आवो री सखी , झुलावै हरि पलना।
कंचन पलना रतन जड़ो है,
मोतियन लागी डोरना।
रेशम डोर झूल मोतियन के, सोवत नंद जू के छौना।
चंद्रसखी भजु बाल-कृष्ण छवि,
ध्यान लगे तोर चरना। '' कृष्ण पालने में पड़े-पड़े रोते है,शायद किसी गुजरिया की नजर उन्हें लग गई है। यशोदा मैया राई और नमक से उनकी नजर उतारती है, और कहती है, जो मेरे लाल का पालना झुलाएगा उसे मैं जड़ाऊ कं गन दूँगी-
''झूला दे मैया श्याम परे पलना।
काहू गुजरिया की नजर लगी है,
सो रोवत हैं ललना।
रई नोन उतारो जशोदा,
खुशी भये ललना।
जो मोरे ललना को पलना झूला है,
दैहों जगऊ कंगना।
(7) नामकरण :
यों तो बच्चे के जन्म की प्रसन्नता से संसार का हर कोना सराबोर होता है, किन्तु लोक -सस्ंकृति में यह खुशी गीतों के माध्यम से प्रकट होती है। श्रीकृष्ण के जन्म सुनाकर और वसुदेव जी के कहने पर गर्गाचार्य जी महाराज नामकरण हेतु गोकुल पहँुचते हैं, और भगवान के नाम रखते है-''नामकरण को गर्ग ऋषि आयो।
चंदन खड़ाऊ बेद कर सोहा,
द्वादस तिलक लगायो
नंद बाबा ने देखत पंडित
पुस्तक बगल दबायो।।''
''नान धरे बर भगवान के,
गर्गाचार हर आईस।
माथा म चंदन, भुजा मा बंदन,
कि ताब ला काख दबाईस।
(8) विवाह गीत :
विवाह गीत वर और कन्या दोनों पक्षों में समान रूप से गाये जाते हैं। वर पक्ष के गीतों में उल्लास और कन्या पक्ष के गीतों में करूणा होती है।
महाराज कंस अपनी बहन देवकी की विवाह श्री वासुदेव जी के साथ किये। देवकी जी को लेकर सब सखियाँ मण्डप की ओर चली-
''चलो दुल्हनियाँ पिया मिलन को,
छोटी सी घुंघट निकालिके।
गोरे-गोरे हाथों में मेंहदी लगी है,
नयनों में कजना डारिके। ''श्री देवकी-वासुदेव विवाह प्रसंग से गीत प्रस्तुत है- ''बिहा लगाइस कंस,देवकी,
बहिनी के बसुदेव संग मा।
धूमधाम से बिदा करिस,
दे दाइज छोर अतेक संग म।
दाइज डोर सबे ला गाड़ी मा भरवा के,
देवकी बहिनी ला सोनहा रथ मा बइठा के।
सोयम कंस बइठिस रथ ऊपर अमराये बर,
हाँसत मारे खुसी रास ला घोड़ा के घर ।ÓÓ
(9) जादू-टोना के गीत :
छत्तीसगढ़ अंचल में टोना-जादू आज भी दृष्टिगोचर होता है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टोना-जादू के नाम से भयभीत रहते हंै। रहस में श्रीकृष्ण के विरह में राधा मूर्छित होकर गिर पड़ती है, और गिरते समय सखियों से कहती है-सखियों ! मुझे काले साँप ने डस लिया है, देखों कहीं किसी की नजर मुझ पर न लग जाय। सखियाँ माता कीर्ति से जाकर कहती है-''याको कारो डसो री माई।
कहत सखी सब आपस माहीं,
देखत नीको आई।
भई बिकल बन सुधि कछु नाहीं,
कहा भयो कछु जान न जाई।
देह गेह कर नेह भलायो,
याको कारो कुंवर कन्हाई।
हरि मुसक्यात विषम बिष डारै ,
हमहँू पर फ ँूक चलाई।
10) चकई :
भौंरा खेलना-ग्रामीण अचंल में भौंरे का खेल आज भी बहु प्रचलित है। लोकनाट्य रहस में भी इसका निर्वाह हुआ है। मैया यशोदा बाल-कृष्ण को चकई-भौंरा लेकर देती है। तब श्री कृष्ण सब सखाओं के साथ मिलकर भौंरा खेलते हैं-
''खेलत कान्ह भँवर चक डोरी।
कांहू सो हँसि बोलहि कान्हा,
काहू सो मुख मोरी।
संग सखा मिलि खेलत कान्हा,
लेकर ब्रज की खोरी।
लै आये हँसि श्याम तुरूतहि,
बहुत रंगन की डोरी।ÓÓ
(11) बियारी गीत :
सब सखियाँ मिलकर भगवान श्री कृष्ण को भोजन खिलाने के लिए अपने -अपने घर से व्यंजन बनाकर ले जाती हैं और खाना खिलाती हैं। मैया यशोदा भी आनंद के साथ खाना खिलाती है-''आज ललन करत बियारी,
करत बियारी श्री गिरधारी।
जेवन बइठे मदन गोपाल,
हुलसि-हुलसि परसैं महतारी।
सोने की थारी गंगाजल झारी,
निरखि-निरखि हरषत महवारी।
खाजा-खुरमा सुघर-जलेबी।
सीरा  पुरी सरस सोंहारी।
भाँति-भाँति के बन अथाना,
नाना भाँति की बनी तरकारी।ÓÓ
(12) गाली :
 भगवान श्री कृष्ण को भोजन खिलाने के पश्वात् सब सखियाँ भगवान को गालियाँ देती हंै। इस गीत में श्रीकृष्ण की बहन, उसकी फूफू आदि को भी समेटकर गाली गाई जाती है, यथा-''गारी गावे सकल ब्रजनारी, सुनिये हो घनश्याम
गोरे नंद यशोदा गोरी, गोरे बरण बलराम।
कैसे तुम भये कारे मोहन, प्रगटे नंद के धाम।
बहन तुम्हारी रानी सुभद्रा, जानत सकल जहान।
सो भागी अर्जुन के संग में ,डूबेउ कुल के नाम।
धरणी भार उतारण कारण, प्रकट भये ब्रज धाम।ÓÓ
इस प्रकार की गाली मे अभद्रता न होकर प्रेमभाव छिपा है, ये सखियों की मंगल गाली है।
(13) कृष्ण विदाई के गीत :
 भगवान श्रीकृष्ण को मथुरापुरी भेजते समय मैया यशोदा पथिक से कहती है-''संदेशों देकी सो कहयो।
हँू तो दासी तिहारे सूत की, सूरत करत रहियो।ÓÓ
(14) मृत्यु के गीत :
गीता के अनुसार वस्तुत: मृत्यु मात्र शरीर बदलते की प्रक्रिया है।''मृ'' धातु में 'ल्यूकÓ प्रत्यय लगाकर 'मृत्युÓशब्द बनता है जिसका अर्थ है- मरण। आत्मा एक शरीर से निकलकर अपने प्रियतम मरमात्मा से मिलने जाती है। संसार से उसकी विदाई का अत्यन्त करूण एंव मार्मिक चित्रण मिलता है, किन्तु जाने वाले को तो परमात्मा प्रियतम से साक्षात्कार होता है,  इसलिए संसाररूपी नैहर को छोडऩे की व्यवस्था उसे छू भी नहीं पाती। छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य रहस में पूतना की मृत्यु पर बाल-सखाओं द्वारा इस प्रकार के गीत गाये जाते हैं-''मर गे पुतना नारी रे।
तोर मरे के बेरीया मा रहितेन,
तोर मँुह मा पानी डारतेंन,
आज्ञा लेकर कंसराय के गोकुल मा छलठानी रे। '' कवि कपिलनाथ कश्यप पूतना वध को इस प्रकार व्यक्त करते हैं-
''दूध पियत पीरा के मारे, होगे नियट बिहाल।
संग मा लेके बाल कृष्ण ला, उडि़स उहाँ ले व्याकुल होके।
हाय-हाय करिस गर्जना, गिरते भुईयाँ पाँपिन मरगे।ÓÓ
ऋतुओं के गीत
(1) वर्षा ऋतु के गीत :
वर्षा ऋतु गीतों की ऋतु है। पावस के गीत लगभग चार महीने तक गाये जाते हैं किन्तु इनमें सावन सबसे अधिक वर्षा की प्रतीक है। सावन की ऋतु में राधा अपनी सखी से कहती है, कि सखी! वर्षा ऋतु का आगमन हो गया है, किन्तु अभी तक वो संावला-कन्हैया नहीं आया-''सावन की ऋतु आई री सजनियाँ,
कान्हा घर नहीं आये।  भादो भोरवा बोल रहा है,
मनवा मोरा रो- रो रहा है। नाहक प्रित लगाए।।ÓÓ
(2) बारहमासा :
जैसा कि नाम से स्पष्ट है 'बारहमासाÓ नामक गीत में बारहों महीने के गीत का बड़ा रूचिकर वर्णन होता है। ऋतु गीतों मे यह बड़ा लोक प्रिय है। ये गीत वर्षा ऋतु से प्रारंभ होकर ज्येष्ठ मास तक गाया जाता है।
(3) झूला गीत :
बारह मासों के मासक्रम को कोई नियम नहीं है। यह वर्णन चैत से आरंभ कर के फागुन में भी समाप्त किया जा सकता है।
भादों में तीज तक हिंडोला चलता है तथा गीत गाये जाते हैं इस प्रकार के गीत विशेष रूप से झूले पर ही बैठकर गाये जाते हं। लोकनाट्य रहस में भी इस प्रकार के गीत का प्रचलन है यथा-''झूला-झूले राधिका प्यारी
संग में कृष्ण मुरारी ना।
सोने के पलना रेशम के डोरी,
कदम के डारी ना।
साभार रउताही 2014
 

पुरूष प्रधान छत्तीसगढ़ लोकगीत : एक परिचय

लोकसाहित्य  में 'लोक का विशिष्ट स्थान है। लोक का स्वरूप व्यापक है, यह विभिन्न धार्मिक ग्रंथों, वेदों, उपनिषदों वेदों की ऋचाओं, ब्राह्मण ग्रंथों में समाहित है। विभिन्न मतमतान्तरों के पश्चात् यह स्वीकार किया गया है, कि इसका उपयोग 'साधारण अथवा जनसाधारण के लिए ही किया जाता है। विभिन्न विद्वानों ने लोक की विभिन्न परिभाषाएं दी है। डॉ. सत्येन्द्र के मतानुसार-' लोक मनुष्य समाज का वह वर्ग है जो अभिजात्य संस्कार शास्त्रीयता और पांडित्य की चेतना अथवा अंहकार से शून्य है और जो एक परंपरा के प्रवाह में जीवित रहता है। 1 यह स्पष्ट है कि लोक शब्द का अर्थ अत्यंत व्यापक है। यह शब्द जन और ग्राम दोनों शब्दों की अपेक्षा अधिक सारगर्भित और सार्थक है। इसमें वह सब समाहित है जिसमें लोक व्याप्त है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के मतानुसार- लोक शब्द का अर्थ जनपद या ग्राम्य नहीं बल्कि नगरों व ग्रामों में फैली हुई समूची जनता है जिनकी व्यावहारिक ज्ञान का आधार पोथियां नहीं है।' 2 सम्पन्न साहित्य का मूल भी तो लोक साहित्य होता है। इसीलिए विद्वानों ने साहित्य और लोक साहित्य में पर्याप्त अंतर स्वीकार किया है।
संस्कृत में साहित्य का अर्थ जहाँ काव्यशास्त्र मान लिया गया है वहीं कल्याण की अर्थ भावना के रूप में भी समाहित किया गया है। हितेन सह सहितम् तस्य भाव: इति साहित्य अर्थात् जिसमें कल्याण की भावना निहित हों उसे साहित्य कहते है। इसी आधार पर यह कहा जा सकता है कि मनुष्य की सम्पूर्ण सार्थक अभिव्यक्ति चाहे वह लिखित हो या मौखिक, साहित्य के अंतर्गत परिगणित है। इसके दो भेद क्रमश: शिष्ट साहित्य और लोक साहित्य है। शिष्ट साहित्य और लोक साहित्य में पर्याप्त अंतर है। लोक साहित्य पंरपरित रूप में अक्षुण्ण एंव गतिमान है तथा यह लिपिबद्ध नहीं होता। यह मौखिक पंरपरा पर आधारित होता है। इसका कवि एवं लेखक अनाम होता है। इसीलिए विद्वानों ने इसे साहित्य की संज्ञा न देकर वाङमय कहा है।
यही स्थिति छत्तीसगढ़ लोक साहित्य की है। छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य की पांच विधाएँ क्रमश:- लोकगीत,लोकगाथा, लोककथा, लोकनाट्य और लोक सुभाषित है। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर विशेष चर्चा अधोभांति है-
लोकगीत : लोकगीत मौखिक परंपरा पर आधारित होता है। यह जनमानस को विरासत में मिला है। ये पीढ़ी दर पीढ़ी, एक कण्ठ से दूसरे कण्ठ में विराजमान होते हुए प्रवाहित होते है। डॉ श्यामपरमार के मतानुसार -''गीतों की यह परंपरा तब तक जीवित है जब तक मानव का अस्तित्व विद्यमान है। आदिमानव के कण्ठ से जो विगत भाव निकले थे कालांतर में वे ही गीत बन गये। श्री शंकर दयाल शुक्ल का मत है कि ''लोकगीत श्रम परिहार से उपजते और मौखिक परपंरा में बढ़ते-पलते है। छत्तीसगढ़ में भी लोकगीतों की समृद्ध परंपरा मिलती है। छत्तीसगढ़ी लोकगीत सामाजिक व्यवस्था की उपज है। घर और बाहर सर्वत्र स्त्री-पुरूष मिलकर जीवन-यापन करते है। परिश्रम के क्षण हो चाहे नृत्य या सामूहिक मनोरंजन के क्षण,स्त्री की आवाज पुरूष की आवाज को छूकर चलती है वन उपवन की शीतलता और खेतों की हरियाली तथा महक इन लोकगीतों से अठखेलियाँ करती है। लोकगीत मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह उसके जीवन के उतार -चढ़ाव तथा दुख-सुख का साथी है। जब मानव अपने को जीवन से उदास और समाज से अकेला महसूस करता है, उस समय ये गीत उसे सान्त्वना प्रदान करते है। वह दुख के समय गुनगुनाकर कुछ क्षण दुख को भूलने का प्रयत्न करता है, तथा आत्म शांति एंव सुख का अनुभव करता है। ये लोकगीत दुख को भूला देने के लिए सम्बल का कार्य करते है।
डॉ विनय कुमार पाठक का मत है कि ''मानव-जीवन के विविध पथों पर निर्मित ये लोकगीत जटिल जीवन को सरल एंव सुलभ बनाते है। रस, छंद, अलंकार से सर्वथा असंयुक्त इन लोकगीतों में ,इन सभी का समायोजन अनायास ही हो जाता है। स्टैण्डर्ड डिक्सनरी के अनुसार -''लोकगीत वे गीत है जो लोक समूह में प्रचलित है। लोकगीत न केवल गीत ही होते है वरन् ये संगीत के साथ संश्रिलिष्ट भी होते है। डॉ चिंतामणि उपाध्याय के शब्दों में -''सामान्य लोक जीवन की पाश्र्वभूमि में अचिन्त्य रूप से अनायास ही फू ट पडऩे वाली मनोभावों की लयात्मक अभिव्यक्ति लोकगीत कहलाती है। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में संस्कृ ति और इतिहास संरक्षित है। लोकगीत स्वतंत्र, निश्छल तथा स्वमेय सुदंर एंव मधुर भाव संयुक्त होते है। लोकगीतों में आत्मा से निकली विशुद्ध स्वर लहरी होती है जो नैसर्गिक गुणों को संजोये रखती है। डॉ श्यामपरमार के अनुसार-''एक लोकगीत न तो पुराना होता न नया। वह एक जंगली वृक्ष की भाँति है जिसकी जड़ें सुुदुर अतीत की गहराई में दृढ़ है किन्तु जिससे निंरतर नई शाखायें,प्रशाखायें पत्तियाँ और नये फल विकसित होते रहते है।ÓÓ 4 अध्ययन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ी लोकगीतों को पुरूष व स्त्री के महत्व व विषय क्रम में अधोलिखित भागों में विभक्त किया जा सकता है।
(2) पुरुष गीत - पुरुष प्रधान लोकगीत: जीवन रूपी रणक्षेत्र में नारियाँ हमेशा से ही पुरूषों केा प्रोत्साहित करती रही है तथा जीवन के पहलू में हाथ से हाथ मिलाकर साथ निर्माण रही है। एक दूसरे के बिना जीवन अधूरा है। पुरूष प्रधान लोकगीतों में नृत्यगीत ही प्रमुख है - जैसे डंडा, करमा, मड़ ई, फड़ी और पंथी आदि प्रमुख है।
डंडा : छत्तीसगढ़ के लोकगीतों में डंडा उल्लेखनीय है। डंडा छत्तीसगढ़ का रास है। गांव के नवयुवक विभिन्न आभूषणों से सुसज्जित होकर हाथ में डंडा लेकर एक साथ गाते एंव नाचते है। इसके मादर, मंजीरा, झांझ प्रमुख वाद्य यंत्र है। एक गाने वाला और बाकी दोहराने वाले दो चार लोग रहते है। मादर के ताल के साथ नवयुवक घूम-घूम कर डंडे को मार कर नाचते है। नवयुवक सिर में कलगी तथा पैर में घुघंरू पहनते है। एक व्यक्ति गाता है और नाचने वाले बीच-बीच में टेही लगाते है। डंडा गीत में रामायण,महाभारत तथा विभिन्न देवी देवताओं से संबंधित गीत गाते है। प्रस्तुत गीत में सीता हरण का सुदंर  चित्रण है
विप्र रूप धरे निशाचर भिच्छा मांगन को आये हो लाल।
भिच्छा ल धरके निकले जानकी रथ म लेगे बिठाय हो लाल।
रथ पर बइठे माता जानकी सरन-सरन गोहराय हो लाल।
कोने होइ हें मोर राम के पियारा रथ राखो बिलमाय हो लाल।
ओतका बसुने मोर पंक्षी जटाई आधा सरग म मंडराय हो लाल।
काकर हो तुम धिया पतोहू काकर हो भौजाई हो लाल।
राजा दशरथ के धिया पतोहू लक्षिमन के भौजाई हो लाल।
मोर नाम हे सीता जानकी रावण हर ले जाई हो लाल। आदि। गुजरात की गरबा नृत्य से इसकी तुलना की जा सकती है।
करमा : पुरूष नृत्य गीतों में करमा भी बहुत महत्वपूर्ण है। डंडा और करमा एक दूसरे के सन्निकट है। करमा की उत्पत्ति के संबंध में किवदंती है कि -''कर्म नाम का कोई राजा था। उस पर विपत्ति पड़ी । उसने मानता मानी और नृत्य गान प्रांरभ किया जिससे उसकी विपत्ति टल गई । उसी समय से करमा नृत्य प्रारंभ हुआ।ÓÓ  एक करमा गीत प्रस्तुत है-
चोला रोवथे नाम बिन देखे परान, चोला रोवथे।
दादंर झांवर झाड़ी डोंगर बीच मंझाय,
सबे पतेरन तोला ढूढों कहां लुके हस जाय। चोला रोवथे...
माया ला तो कस जोरे सुरता मोर भुलाई,
मोर मड़इया सून्ना करके कहां करे पहुनाई चोला रोवथे...
एक आंखी म नींद नई आवय हिरदे भइगे सुन्ना,
डोंगरी डहरी तोला ढूढ़ों  विपदा पर के दूना चोला रोवथे...
डॉ. विमलकुमार पाठक लिखते है ''इस लोक गीत में नवयुवक एंव युवतियाँ एक दूसरे के साथ नाचते है। उनका कहना है कि करमा में नर-नारी परस्पर एक दूसरे के हस्त या कटि पकड़कर अतीत के सुखद क्षणों के साथ भावी जीवन की सुमधुर कल्पित स्वप्लिन भावनाओं में गेयता का स्वरूप देकर सहजाभिव्यक्ति करते है। युवक युवतियों की वेशभूषा विशिष्ट होती है। सिर में कलगी, बाजू एंव शरीर में कौड़ी का बंहकर एंव बाजू बंद पहनते है। गले में रूपिया तथा आभूषण पहनते है। एक स्वर एंव ताल में नाचते है। उनका नृत्य बहुत ही सुंदर एंव आकर्षक होती है।
मड़ई : पुरू ष के नृत्य गीतों में मड़ ई का विशिष्ट स्थान है। यह यदुवंंशियों के धरोहर है। मड़ई पूजन का त्यौहार । यह वैदिक कालीन गोवर्धन पूजा का ही रूप प्रतीत होता है जिसे द्वापर में श्री कृष्ण भगवान एंव ग्वाल बाल उत्सव के रूप में मनाते थे। इस उत्सव में 'इन्द्रध्वज ध्वजोत्तोलन का महत्वपूर्ण स्थान है। मड़ई वैदिक कालीन इन्द्रध्वज ही है। इस ध्वज को कार्तिक शुक्ल एकादशी को डोरियों के सहारे खड़ा किया जाता है। ध्वज की सजावट बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती है। यह उत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। रावत लोग रात-रात भर नाच कर इसे अपवित्र होने से बचाते है। ये लोग इसे लेकर अपने हितैषी एंव प्रेमीजनों के घर ले जाते हैं। कभी-कभी रावत बाजार में भी ले जाते है। इसे पकड़कर रखने वाला इसे मनौती के रूप में उठाकर चलता है। इसमें लाल एंव सफेद कपड़ा लिपटा रहता है, तथा ऊपर में मुर्गा बंधा रहता है। यादव भाई नाचते-नाचते, धार्मिक, सामाजिक एंव प्रकृति संबंधी दोहा कहते जाते है- यथा-
धार्मिक  :  धरके मंदोदरी थारी म कलेवना, चला सिया के पास।
उठि-उठि सिया भोजन क रि ले, करिहौ लंका के राज।।
प्राकृतिक :  चंदा के बैरी बादली भइया के बैरी तलवार।
मछरी के बैरी केंवटा मारे जाल भवायं।।
सूरज दियना मोर दिन के जलथे चंदा दिया आधी रात।
रानी दिया ह घर म बरथे, बेटा दिया दरबार।।
यादव भाई नाचने के पश्वात् आशीर्वाद के रूप में जन-धन एंव पशुधन की समृद्धि की कामना करते है- दोहा कहते हैं जो इस प्रकार है-
चार महिना चरायेंव चारा, खायेंव दही के बोरा।
आगे मोर दिन देवारी छोड़ेंव तोर निहोरा।।
ठाकुर जोहारे आयेंव पान सुपारी कोरा।
रंग महल में बइठव ठाकुर राम-राम लेव मोरा।।
मंगल कामना : अगम धरे चक चंदन हरियर गोबर भिना।
गाय-गाय तोर कोठा भरय, बरदा होय सौ तीना।।
स्वामी के आशीर्वाद: जइसे ठाकुर लिए दिए तइसे दियो अशीस।
अन्न धन तोर घर भरे जुग जिओ लाल बरिस।।
इस प्रकार मड़ई उत्सव एक मनौती तथा मंगल कामना और आशीर्वादों से भरा रहता है।
बाँसगीत : बांस रावतों का गीत है। इस गीत को दो व्यक्ति मिलकर गाते है। इसमें एक बांस (बांसुरी से बड़ा बांस का वाद्य यंत्र) बजाने वाला है। बांस की लंबाई करीब दो हाथ्ज्ञ की होती है तथा इसमें स्वर निर्माण हेतु छेद बने रहते है। बांस गीत गाने वाला बांस गीत गाता है तथा इसे बांस बजाने वाला बांस में दुहराता है। एक हुकारू भरने वाला होता है, टेही भरतेहुए रामजी, रामजी का उच्चारण करते हुए अगली पंक्ति में गायक क्या गायेगा का संकेत देता है। इसे रागी कहते है। बांस गीत में राजनैतिक, धार्मिक,एतिहासिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक भावनाओं की प्रधानता होती है। प्राय: बांस गीतों का आरंभ देवी -देवताओं की स्तुति से होता है। इस गीत के विविध रंग है। माँ भवानी की आराधना एंव स्तुति इस प्रकार है-
सदा भवानी मोर दुर्गा दहिंगला, काला सोहय सिर सिंदुर।
काला काजर के रेख हो ...
बांस बजइया के गला पिरागे सुनवइया के दूनों कान।
भरे सभा मंय कोन गीत छोड़व, कोन वैरी कोन मीत हो...
पहिली सुमिरौ मंय धरती अउ पिरथी ल
दूसर म सुमिरौं खरिखा  साले हो ...
तीसर सुमिरौं मयं गौ के गोरइया ल
चौथे म दूधाधारी के हनुमान हो...
अधोलिखित बांस गीत में नीतिपरक पुट द्रष्टव्य है-
माता-पिता के मयं तो सेवा बजावंव तर बैकुण्ठे जांव।
माता-पिता के निंदा करहौं मरि काया ढरि जाय।
जीयत आमा ल कोन काटय मउरत कोन काटे चार।
सारस जोड़ी ल कोन मारय आेला परे नवकपिला के पाप हो...
कलऊ समागे अब पुहिनी म ग नाई, सास टेके बहु के पांव
माता-पिता के सेवा ले बैकुण्ठ मिलय निंदा करना पाप हो
वैसे तो बांसगीत में विभिन्न शूरवीर यादव एंव यादव बीरांगनाओं की लोक गाथा है जिसे प्रस्तुत करने मे एक सप्ताह से एक माह तक लग सकते हैं परंतु यहाँ पर केवल सुमरणी एंव नीति परक कुछ गीत के अंश ही प्रस्तुत किया गया है।
देवार गीत : ''कुछ गीत एेसे हैं जिसे कुछ विशेष जाति के लोग ही गाते है। जिस प्रकार बांस गीत रावत लोग ही गाते है, उसी प्राकर देवार जातियों का भी अलग गीत है। देवार घुमक्कड़ जाति है। ये लोग सुअर पालते है। इसके गीतों में छत्तीसगढ़ का इतिहास वैभव एंव संस्कृ ति संरक्षित है। इनकी गीतों में संगत की संसृष्टि एंव नृत्य की मस्ती है। प्राय: देवार लोग मादर बजाकर देवारिन को नचाते हैं तथा भिक्षा मांगते है। कभी -कभी वह रूंझू या सारंगी भी बजाता है। देवारिन सिर में टुकना, हाथ में कटोरा लेकर वासी मांगती है। देवारिन गली-गली घूमकर गोदना गोदती हैं तथा रीठा बेचती है। ''एक देवार गीत प्रस्तुत है-
रूम, झूम घुघंरू बाजे बाजे सांरगी देवार के
गोड़ म घुघंरू खांध म दुधरू परे ओ देवार के
रूम-झूम घुघंरू बाजय,बाजय सारंगी देवार के
आंखी में काजर मुह म पाउडर लगे हे देवारिन के 
मुड़ म टुकना हाथ कटोरा घरवासी मांग के
रूम-झूम घुघंरू बाजय बाजे सारंगी देवार के ...
दूसरी गीत-
झूमर जा रे पड़की  झूमर जा,
धमधा के राजा बाई तोर कइसन लागय रे
लहर लोर लोर तितुर म झोर-झोर,
रांय झूम-झूम बांसपान हंसा करेला पान झूमर जा
धमधा के राजा भाई मोर ससुर लागय रे
लहर लोर लोर तितुर म झोर-झोर
राय झूम-झूम बांसपान हंसा करेला पान
झूमर जा रे पड़की झूमर जा
देवारों का अभिमत है कि-
मछरी म सुघ्घर चिंगरी मछरी सांप सुघ्घर मनिहार,
राजा म सुघ्घर गोड़ राजा जात म सुघ्घर देवार।
रामे रामे रामे मोर रामे रामे भाई,
रामे रामे रामे मोर रामे रामे भइया
धार्मिक गीत-जंवारा-कुंवार तथा चैत्र के नवरात्रि पर्व में जंवारा बोया जाता है। यह मूलत: धार्मिक पर्व है। इसमें विधि-विधान के साथ देवी की पूजा की जाती है। इसमें नव दिन तक दीप जलाकर ज्योति कलश स्थापित किया जाता है तथा कलश के चारों ओर गेहूं दाने को भिंगोंकर खाद्य से भरे क्यारी में बो दिया जाता है। यही गेहूं के दाने कुछ दिन बाद उग आते है तथा पीले रंग में लहलहाने लगते है। इसे ही 'जंवाराÓ या माता की बगिया कहा जाता है। एक बैगा रात-दिन इसकी सेवा में लगा रहता है ताकि ज्योति बूझे मत तथा बगिया मुरझाये मत। जंवारा गीत गाने वाले माता सेवा मण्डलों के द्वारा माता की सेवा में नौ दिन-रात तक जो सेवा गीत गाये जाते हैं वही 'जंवारा गीत है। इसे नेवरात भी कहा जाता है जिसमें माता के विभिन्न रूपों की स्तुति की जाती है। डॉ. विनयकुमार पाठक के मतानुसार ''जंवारा को यहाँ नेवरात से भी अभिहित किया जाता है जो नवरात्र्रि काही रूपान्तरण है। क्वार शुक्ल एकम से नवमी तिथि तक अर्थात् नौ दिन नवरात्रि पर्यन्त अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित करने के फलत: यह नवरात्रि या नेवरात से उद्मुत होता है। ''(1)अधोलिखित पंक्तियों में देवी के सोलहों श्रृगांर का वर्णन प्रस्तुत है-
मइया पंच रंग पंच रंग सजे हे सिंगार हो माय,
सेत-सेत तोर ककनी बनबरिया, सेते घटा तुम्हारी हो माय।
सेते तोरे गर के सुतवा, गज मुंगन के हारे हो माय।
लाली लाल लहर हे लंहगा, एड़ी महावर लाले हो माय।
खात पान मुंह लाल भवानी, मुड़ के सिन्दुर लाले हो माय।
कारी कोर लगे चोलियन, कारी काजर रेखे हो माय।
कारी हे तोर भंवर पालकी, कारी मुड़ के केस हो माय।
पियर पिताम्बर पहिरे बुढ़ी माय, पियर कान के ढारे हो मया।
पियरे हे तोर नाके के नथनी, पियर-पियर कान के ढारे हो माय।
पियरे हे तोर हाथ के चुरी, हरे गले के पोते।
हरे हावय तोर माथे के टिकली, बरत सूरज के जोते।
रहय ओट के छांय हो माय,
सोलह सिंगार सजे जग तारन, देखब म जग मोहे हो माय।
बालक बरूआ कछु नही जानत, केवल सरन तोरे हो माय।
आज छत्तीसगढ़ में जंवारा गीत का धूम मजा हुआ है चारों तरफ माता की सेवा करने वालों मंडलियों के द्वारा माता सेवा गीत गाकर जगराता किया जाता है। क्वार और चैत्र नवरात्रि पर्व में माता सेवागीत जंवारा से सारा लोक आलोकित रहता है।
भजन : छत्तीसगढ़ी भजनों में विभिन्न धार्मिक आंदोलनों का प्रभाव पड़ा है। इस पर विभिन्न धार्मिक मतमतान्तरों एंव उससे उत्पन्न पंथों की छाप है। इसमें सगुण एंव निर्गुण दोनों धाराओं का समन्वय है निर्गुण संतों में कबीरदास, जगजीवन दास और धरमदास प्रमुख रहे है। इनका प्रभाव भजनों में पड़ा है-निर्गुण भजन द्रष्टव्य -
का करबो रे हंसा, जीव तो वीराने बस मां गये हे
माटिन के बरतन बने हे पानी ल लेके साने
छिन भर चोला मिले हे कछु काम नइ आवे
नित अंधयरिन है कोठिन दियना नइ हे बाती ,
एक दिन पकड़ के जम ले जाही नइते संगी साथी
सगुणी भजनों में सरस्वती, गणेश आदि की वंदना समाहित है-
अंगना म सरसती बिराजे, परछी म पारवती,
परथम सुमिरंव माता सरसती तोला,
कंठे मणिराज के मुख म बोला,
गणपति के चरन मनावंव गनपति के रे...
देश-देश के देवता सुमिरन आउ सुमिरंव जगदीश, 
गढ़ मइहर के सारह सुमिरौ-गढ़ मइहर के रे
इन भजनों के संबंध में डॉ विनयकुमार पाठक का मत है कि धमधा और कवर्धा क्रमश: धर्मधाम और कबीर धाम का अपभ्रंश है।  (1) छत्तीसगढ़ में इन भजनों को बैरागी या बावा लोग एक हाथ में तानपुरा और दूसरे हाथ में करताल लेकर, गांव-गांव में घूम-घूमकर गाते हैं तथा भिक्षा मांगते हैं। साथ में एक रागी जो टुकड़ी बजाता है रहता है। यह इस जाति के लिए जीवकोपार्जन का साधन है।
ऋतुगीत : छत्तीसगढ़ के कृषक ऋतुओं की कृपा पर अवलंबित रहते है यहाँ बारह मास का वर्णन शिष्ट काव्य के समानान्तर संचालित है। ऋतु गीतों में बारहमासी गीत प्रमुख है। इन गीतों में बारह महिनों की विशेषताओं का चित्रण है-
द्रष्टव्य : आज काला मंय कउन देव ल सुमिरौ भाई,
सबो देवता गइन लुकाय।
सुमिरंव सुमिरंव मइन्ता मानके,
सारदा देवी ल सुमिरंव रे भाई।
सावन महिना बिरहिन रोवय जे कर सैया गये परदेश।
अभी कहूं बालम घर म रहितिस तब
सावन के करतेंव सिंगार।
भादो महिना रंडिय़ा रोवय, कुकुर रोवय कुंवार।
कार्तिक महिना अहिरा रोवय, सुमर-सुमर पुरखा के नाव।
अगहन महिना कोलिहा रोवय, हुआ हुआ कहि काटय रात।
पूस महिना डोकरा रोवय , खांसत-खांसत करे बिहान।
पारा परोसी गारी देवय हत बुढ़वा तो जउहंर होय।
माघ महिना रांड़ी रोवय, होत बिहनिया नहाये जाय।
नहा खोर के घर म आवय, अऊ तुलसी म हुम जलाय।
फागुन महिना डिड़वा रोवय, गली-गली म खेले फाग।
इस प्रकार ऋतु गीत मे विभिन्न महिनों में विभिन्न लोगों एंव जीव जतुंओं की स्थिति का वर्णन है जो अपने आप में विशेष है।
छत्तीसगढ़ अंचल में विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं। इन खेलों में भी सुमधुर गीतों का समाहार है। खेल केा खेल धून का धून जिसमें एक स्वर में गीत जैसे कबड्डी में एक पक्ष वाला दूसरे पक्ष में अपने प्रतिद्वन्दी दल में जब कबड्डी करने जाता है तब वह अधोलिखित गीत के स्वर मुखरित करता है-
कबड्डी: खुमरो के आसपास, खाले बेटा वीरापान।
मयं चलावंव गोटी, तोर दाई  पोवय रोटी रोटी रोटी 
डांडी पोहा : इसी प्रकार डांडी पोहा में जमीन के बीच एक गोला खींच देते है। एक लड़का गोले के बाहर रहता है और बांकी सब भीतर। बाहर खड़ा लड़का गोत्तात्मक स्वर में कहता है-
कुकुरूस कू, काकर कुकरा, राम जी के,
कहां आये उचरे बर, काबर आये 3
खेले खातिर का खेल 3 डांडी पोहा।
कोन चोर 3 रामू रामू रामू...
भौंरा : भौरा अर्थात् लट्टू चलाते समय अमुक गीत गाते है-
लावर म लोर लोर , तिसुर म झोर-झोर ,
हंसा करेला पान, राय झूंम बांस पान,
सुपेली म बांस पान, लठर जा रे भौंरा झुमर जा
कोबी : इसमें गड़ी बदलते है।  आपस में मिलने पर जो पहले कोबी कहेगा वह दूसरे के हाथ पर ताली मारेगा और फिर बोलेगा-
चल कबड्डी आवन दे, तबला बजावन दे,
तबला में पइसा लाल बगइचा,
कतंर  दे कोबी कोबी कोबी...
रासगीत : पुरूष पर्व गीतों में रास का विशेष महत्व है। डॉ. विमलकुमार पाठक का मत है-''कृष्ण राधा और ग्वाल बालाओं का रास छत्तीसगढ़ी जनजीवन में सम्यूक्त होकर रास गीत के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। कृष्ण की विविध लीलाएँ उत्तर प्रदेश की विविध मंडलियों द्वारा, यहाँ होती रही है। इसके बाद यहाँ के लोक कलाकारों ने उसका अनुसरण किया किन्तु इसके समानान्तर ही छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य 'रास Óका प्रचार इस अंचल में गतिमान रहा है। ''(1) रास लीला के नायक श्री कृष्ण हैं वे आदर्श प्रेम के स्वरूप एंव अलौकिक पुरूष है। लोकगीत कार उन्हें 'फागुन महराजÓ कहकर संबोधित करते हैँ और पूछ रहे है कि अब के गये फिर कब आयेंगे? फागुन मादक मास का नाम है। इसी मास से रास प्रारंभ हो जाता है इसलिए श्री कृष्ण को फागुन फागुन महराज के नाम से पुकारते हुए पूछ रहे है-
फागुन महाराज फागुन महराज अब के गये ले कब आबे।
अरे कउन महिना हरेली अउ कउन महिना तीजा तिहार।
अरे कउन महिना के नवमी दसहरा, अरे कउन महिना दिया जलाय।
कउन महिना रे फागुन अब के गये ले कब आबे।
सावन महिना म हरेली भादो तिजा के तिहार।
कुंवार महिना नवमी दसहरा कातिक दिया जलाय।
फागुन महिना फागुन आये महराज अब के गये ले कब आबे।
यहाँ पर रास रचाने वाले भगवान श्री कृष्ण कन्हैय्या को प्रतीकात्मक रूप में फागुन महराज के नाम से संबोधित किया गया है।
होली : फाल्गुन मास के अंत मे होली का त्यौहार मनाया जाता है। यह हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन नया चावल या नवाखानी खाते है , तथा गृह देवता की पूजा करते है। नगाड़ा, मादर, झांभू, मंजीरा, टिमकी के साथ होली गीत गाया जाता है। इसे फाग गीत भी कहा जाता है। इसमें ब्रज की धरती में रत कृ ष्ण राधा और सखी सहेलियों की पृष्ठभूमि निहित है- एक होली गीत प्रस्तुत है-
बजे नगारा दसो जोड़ी दा राधा किशन खेलय होरी,
दूनो हाथ धरे पिचकारी धरे पिचकारी धरे पिचकारी।
रंग गुलाल सबै बोरी दाँ राधा किशन खेलय होरी।
दुधुवा दहिया बचे नइ पाइस उ दू ल रंग म दिहिन छोरी।
दा राधा किशन खेलय होरी...
सब सखियन मिल पकड़ किशन ल ओ ही रंग म दिहिन बोरी।
तब राधा मुस्काय कहिन हाँ आओ खेलिहाँ तुम होरी। दा राधा ...
पुरुष प्रधान छत्तीसगढ़ी लोकगीत वे गीत हैं जो आदिमानव के कण्ठ  से कभी निकले थे जो आज पर्यन्त अलिखित एंव मौखिक रूप में अक्षुण्ण है। ये गीत मानव को विरासत में मिला है। इन गीतों मे वे गीत हैं जिन्हें पुरूषों ने गाये है। इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति समाहित है। पुरूष यदि इन गीतों को संजोकर नहीं रखे होते तो करमा, डंडा, भजन, फ ाग ,मड़ ई, बांसगीत, देवारगीत, जंवारा, कबड्डी , डांडी पोहा, भौंरा तथा रसगीत कबके विलुप्त हो गये होते परतुं नहीं पुरूषों ने इन्हें सुरक्षित रखा है। ये लोकगीत हमारे छत्तीसगढ़ की पहचान है। इनमें हमारी संस्कृति एंव सभ्यता संरक्षित है। उन्हें सुरक्षा प्रदान करना, अक्षुण्ण बनाये रखना हमारा कत्र्तव्य ही नहीं धर्म भी है।
साभार रउताही 2014



लोकगीत : मानव जीवन का विराट महोत्सव

हमारे समाज में जो कुछ घटित होता है, लोक उसके  सकारात्मक पक्ष को ग्रहण करके और दीर्घ चिंतन से उत्पन्न अपनी सोच में उसे ढालता है अर्थात् आत्मसात् करके पुन: समाज को लौटा देता है। भारत बहुसांस्कृतिक दृष्टि सम्पन्न राष्ट्र है अत: लोकमानस की डगर -पनघट बहुत कठिन है किन्तु प्रकृति मंच पर लोकजीवन के सभी कथानक एक होकर घुल जाते है। लोककण्ठों में समाया प्रकृति रस वहाँ कभी मंत्र बनकर तो कभी गीत बनकर बाँसुरी-शंख सा बजता है। लोकजीवन की 'कहावतेंÓ 'सूक्तिÓ बनकर हमारे लोकमानस को परिभाषित करती है और कभीा यही लोकरसायन, कथा -गाथाओं में अनेक रूपों में नायक-प्रतिनायक बनकर अभिनय करता है। डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'अशोक के फूलÓ में इसे व्याख्यायित करते हुए गंगा की अबाधित -अनाहत धारा के समान सब कुछ को हजम करने के बाद भी पवित्र माना है और इन्हीं लोकगीतों में लोकमानव रहता है, गुनगुनाता है और सब कुछ सघन करता है। यही लोकगीत, लोककथा उसकी प्रेरणा है, उसकी जीवन शाक्ति है, जिसकी अंत: प्रेरणा ही उसे निराश होने से
बचाती है।
इन गीतों में मन की उन्मुक्त उड़ान के साथ जीवन की गहरी समझ है, शिक्षा के साथ जीवन खास सभी एक है। यहाँ व्यक्ति सत्य के स्थान पर सामाजिक सत्य की प्रतिष्ठा है। कुण्ठाओं और तनावों के दमघोंटू वातावरण में यह लोकचेतना ठण्डी हवा का झोंका है जिसमें माटी की भीनी -भीनी गंध है। यह लोकसाहित्य जीवन और संस्कृति के 'मौलीसूत्रÓ हैं और भारतीयता तथा अस्मिता के 'मण्डपकलशÓ है।
यहाँ कृ ष्ण की बाँसुरी के स्वर के साथ ,ख्याल और लावनी की भूमि इन लोकगीतों में सांस होती है, तथा आल्हा और अलगोजा जीवन का सार्वभौमिक रूप प्रस्तुत करते है।
भक्ति गीत, संस्कार गीत, ऋतुगीत, जातिगीत से लेकर जीवन के विविध पक्ष से जुड़े इन गा्रम्यगीतों में दुख: सुख विरह-श्रृंगार, धर्म का आहलाद, दर्शन का गांभीर्य, इतिहास की ललकार समाहित है। यह लोक परम्परा मनुष्य और प्रकृति के बीच में व्यक्त व अव्यक्त के बीच में संबंध स्थापित करती है। पं. विद्यानिवास मिश्र ने लोक का अर्थ माना है, 'इंद्रियगोचर संसार, जो इंद्रियों द्वारा अनुभूत होता हो, जिसका प्रत्यक्ष अनुभव होता हो। Ó एेसे अनेक उदाहरण हमारे जीवन में देखने को मिलते हैं। ट्रेन के डिब्बे की खिड़कियों को टटोलते हुए सूरदास  ऊंचे आलाप में गाता हुआ मिल जायेगा-'पिया मोर, मति जाओ पुरूबवा, पुरब देस मा टोना बेसीबा, पानी बहुत कमजोर, सुनत बानी आँख पानी देत बा, सारी भइल सरबोर, एक नाथ बिनु मन अनाथ रही, घुसी महल में चोर।Ó गायक को यह भ्रम है कि बिदेसिया उसके स्वर से प्रभावित होकर 'बिदेसÓ नही जायेगा? क्योंकि वह भोला-भाला युवक पूरब जाने के मर्म को क्या समझेगा। वह बिदेसिया पूरब अर्थात् कलकत्ता रोजगार के लिए गया है लेकिन उसकी पत्नी को यहाँ की रूपवती बंगालिन से डर है- 'प्यारो देसा तनी देखेद हम के , जात आवत में देरी न लागी जल्दी से भेजब सनेसा ,बल-बुद्धि से रोजे कमाइब, नगद माल हरमेस।Ó यही नकद हरमेस (हमेशा)ही  पूरब का आकर्षण था। घर में थोड़ी 'बतकहीÓ हुई कि 'धरे टीसन की बाटÓ। सीधे हाबड़ा स्टेशन, कुलीगिरी और हाथ रिक्शा खींचकर जो कुछ कमाया, उसे लेकर फिर वापस गाँव। गाँव आते ही सभी लोक कहने लगे-'ललबा त, अब लाल बाबू बन गए।Ó भौजी के लिए स्नो-पाउडर,बाबूजी के लिए सेनगुप्ता की धोती, मां के लिए तांत साड़ी, कुछ नगदी जो हाथ में पहुँचने से पहले ही महाजन झटक लिए,  गांव भर में सनसनी- 'अरे ललबा त, बाजी मार लीहलस, हई देख                   ,एतना देख .....। Ó विवश नौजनावों की टोली कलकत्ते की राह पकड़ते है। इसके साथ शुरू होती है वह दारूण कथा, जो बिदेसिया संस्कृति को जन्म देती है। 2  ये लोकगीत, लोककंठ से फू टते हैं अत: उनमें लोकजीवन की संवेदना और अनुभूति की एक सहज स्वाभाविक धड़कन होती है। सत्य चाहे जीवन का हो या लगातार परिवर्तित होते सामाजिक-राजनीतिक परिवेश का, लोकगीत सत्य को पूरी आँच के साथ अभिव्यक्ति देने में सर्वथा सशक्त और समर्थ है। अवध में चरखा चलाते समय महिलायें जो गीत गाती हैं उसमें लगभग सभी गीतों, में चरखा और सूत के साथ गांधी जी का नाम किसी न किसी रूप में आता है।  एक गीत में महात्मा गांधी को दूल्हा बनाकर प्रस्तुत गीत में चरखा को गतिशील बनाने का प्रयत्न किया गया है-'मोरे चरखा के टूूंटै न तार, चरखवा चालू रहे , गांधी महात्मा दूल्हा बने हैं, दूल्हिन बनी है सरकार, चरखवा चालू रहे। सारे कांग्रेसवा बने है बराती, पुलिस बनी है कहार, चरखवा चालू रहे। Ó इस लोकगीत में दूल्हा, दूल्हिन, बराती तथा कहार आदि प्रतीकों के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति के साथ-साथ यह दृढ़ संकल्प भी किया गया है कि स्वतंत्रता की भावना हम सबमें सदैव बलवती रहे। इन गीतों में एक अद्भूूत संास्कृ तिक  ऊष्मा  और लालित्य है, साथ ही अभिव्यक्ति की एक खास ललक भी दृष्टिगत होती है।
कुछ गीतों में आज की बढ़ती हुई मंहगाई की कटु आलोचना की गई है। यह कटु सत्य है कि जब पेट में भूख की ज्वाला प्रज्वलित होती है, उस समय किसी भी प्रकार के गीत अच्छे नहीं लगते है निम्नलिखित बिरहे में इसी प्रकार का वर्णन है-'मंहगी के मारे बिरहा बिसरि गयौ, भूलि गई कजरी धमार। देखि के गौरी का जुबना, अब उठै न करेजवा मा पीर ।Ó किसी भी समाज के यथार्थ चित्र का अवलोकन लोकागीतों में किया जा सकता है। रीति-रिवाज, आचार-विचार, रहन-सहन, विश्वास-पंरपरा सब कुछ इन गीतों में निहित है। दहेजप्रथा जैसी सामाजिक बीमारी का उल्लेख भी इन लोकगीतों में मिलता है-'उइ कनवजिया दायज बहु मांगै तुम्हरे बूते दियौ न जाएÓ साथ ही परिवार में कन्या जन्म को संकट के रूप में भी चित्रित किया गया है- 'जब बेटी तुम पैदा भई, छायी अँधेरी रात Óलोकगीतों में लोकमानस का हृदय बोलता है, प्रकृति स्वंय उनमें गाती और गुनगुनाती हुई अनुभव की जाती है। नीले आकाश के चंदोवे तले प्रकृति के बहुरंगी परिवर्तन, विविध स्तरों पर रहस्यमयी आभा बिखेरने वाली सृष्टि के विभिन्न रूप इन लोकगीतों के प्रधान विषय रहे है।
सावन के महीने में गाई जाने वाली 'कजलीÓ अवध प्रदेश के ग्रामीण अँचल के प्रमुख ऋतुगीतों में से एक है। कजली होली की तरह खेली जाती है। कजरी तीजपर्व भाद्रपद के कृष्णपक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसकी पूर्व संध्या से आरंभ होने वाली रात 'रतजगाÓ के रूप में मनायी जाती है जिसमें सारी रात जागकर गाते बजाते इस पर्व को नमन करते है। कजरी भी खेली जाती है-
'कइसे खेलै जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरि आई ननदी, तू त जात है अकेल , संग में संगी ना सहेली ,छैला छेकि लेहिहैं तोहेरी डहरिया, बदरिया घेरि आई ननदी।Ó पूरे पूर्वांचल में बरसात भर  'कजरी Óका गायन होता है। ये गीत बहुत प्रचलित हैं और पीढिय़ों से चले आ रहे है। श्रंृगार के पर्व पर नायिका मेंहदी लगाने की इच्छा व्यक्त करते हुए पति से आग्रह करती है-'पिया मेंहदी लियाय मोतीझील से , जायके साईकिल से ना। जाके मेंहदी लियाय दा, छोटी ननदी से पिसाय दा, अपने हथवा से लगाय दा काँटा कील से जायके साईकील से ना।Óहमारे समाज में स्त्रियों को दोयम दर्जे का स्थान मिला है और पुत्री का जन्म ही दुख का कारण माना जाता है। निम्नलिखित लोकगीत में नीम के पेड़ से लड़की की माँ में साम्य स्थापित किया गया है। लड़की अपने पिता से कहती है, 'पिताजी नीम के पेड़ को मत काटना क्योंकि नीम के पेड़ पर चिडिय़ा बसेरा करती है। पिताजी किसी की बेटी को दुख नहीं देना चाहिए, क्योंकि बेटियाँ भी चिडिय़ा की तरह होती है। जिस प्रकार चिडिय़ों के उड़ जाने से नीम का पेड़ अकेला रह जाता है , उसी प्रकार जब लड़कियंा ससुराल चली जाती है, तो मां भी अकेली रह जाती है-'बाबा निमिया के पेड़ जिनि काटेउ, निबिया चिरैया बसेंर ,बुलैया लेउ बीरन। बाबा बिटियउ जिनि कोउ दुख देय, बिटिया चिरैया की नाई, बलैया लेउ बीरन। सबेरे चिरैया उडि़ जइहै, रह जइहै निबिया अकेलि, बलैया लेउ बीरन। सबेरे बिटियां जइहैं ससूरारि, रहि जइहै माई अकेलि, बलैया लेउ बीरन।Ó भारतीय संस्कृति में वृक्ष प्रकृति के अनूठे वरदान माने गए है- वृक्षों में देवी-देवताओं का वास होता है। अत: उनकी पूजा-अर्चना करना कल्याणकारी माना गया है। हमारी संस्कृति में नीम, पीपल, तुलसी, आंवला, चंदन आदि वृक्षों का विशेष महत्व है। आम्रपल्लव प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान का अनिवार्य तत्व माना जाता है। लोकगीतों मेंं नीम वृक्ष का उल्लेख 'शीतला माताÓ के स्तुतिगान के रूप में मिलता है-'निबिया के डारी मैया झूलेली हिंडोलवा हो कि झूली-झूली। मैया गावेली गीतिया कि झूली-झूली ना। सूतल बाड़ू  कि जागिलै मालिन, उठि घोड़ा पनियां पियाऊ, कि झूली-झूली ना।Ó आरोग्यता और शुचिता की प्रतीक 'तुलसीÓ के पौधे का कार्तिक मास में विशेष पूजा की जाती है। सांयकाल तुलसी के पौधे के निकट दीप जलाना भी वातावरण को पवित्र बनाता है-'चारि महीना तुलसी सैयेउं कातिक दियना बारेउं, तुलसी जब मोरे होइहैं होरिलवा त पियरी चढ़ाव । भा आनंद आइस शुभ घरिया , तउ  होरिलवा जनम लिहे बाजै लाग अनंद  बधैयां, गावै सखियां सोहर, नउआ रगिर हरदिया ता तुलसी क पूजी ।Ó विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले 'सगुनÓ लोकगीतों में वक्तव्य, कहीं गंभीर करूण एकालाप और कहीं बातचीत की लय में छोटे-छोटे संदर्भ चित्रों में भी पर्यावरण और वृक्षों को याद किया गया है-'निहुरि-निहुरि बाबा तुलसी लगावइँ, अमवा लगाइवँ  अकेलि। जहँवा कै तुलसी हुवइँ चली जइहइॅ, रहि जइहइँ उनमवा अकेलि जवनी की बिटिया धिया मोरी रोइहइॅ, बजर के छतिया हमारि। Ó इन गीतों में संगीत अपनी पूर्ण सरसता और समरसता के साथ विद्यमान रहता है। ऋतु गीतों में झूले के गीतों में सावनी बहार की भांति मीठी फुहारें हैं तो फाग गीतों की पनपनी अलग मस्ती है। विवाह के गीतों में हर्ष है तो बेटी की विदाई की मार्मिकता भी है। श्रमगीतों मेें श्रम के कारण श्वांस के उतार -चढ़ाव का प्रभाव इन गीतों की धुन पर स्पष्ट है। डॉ. चिंतामणि उपाध्याय लोकगीतों में संगीत के महत्व को बताते हुए कहते है-'संवेदनशील मानव हृदय के भाव सहजत: जब मुख से अभिव्यंजित होते है, स्वर एंव लयबद्ध हो जाने के पश्चात् एक निश्चित धुन गेय पद्धति में प्रकट होते है। इन लोकधुनों की संख्या अनन्त है। भारत के प्रत्येक जनपद में जितने भी लोकगीत प्रचलित है,उनकी विशेष धुने है,ये धुन निसर्ग सिद्ध है। इन्हीं लोक धुनों में भारतीय संगीत के प्रत्येक राग छिपे है।Ó4 चाहे भाषा को लें या संस्कृति को ,वैदिक विचार अपने मूल स्वरूप में आज भी लोकसाहित्य की धरोहर बने हुए है। धर्म और दर्शन की विविध परतें है, जो भारतीय संस्कृति की सही पहचान कराने में सक्षम है। लोकगीतों में ऐसे सूत्र हैं जो केवल राष्ट्र को ही नहीं पूरे विश्व को जोड़े रहने में सक्षम भूमिका निभा सकते है। यह जुड़ाव केवल मनुष्य का मनुष्य के साथ नहीं बल्कि चर-अचर, सम्पूर्ण सृष्टि को एक रागात्मक संबंध में जोड़ता है। गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की  उक्ति इस संदर्भ में उल्लेखनीय है- 'आधुनिक भारत की संस्कृति एक विकसित शतदल के समान है जिसका एक -एक दल, उसकी प्रान्तीय भाषा, साहित्य और उसकी संस्कृति है। किसी एक को मिटा देने से उस कमल की शोभा नष्ट हो जायेगी। हम चाहते हैं कि भारत की सब प्रांतीय बोलियां जिनमेंं सुंदर साहित्य की सृष्टि हुई है, अपने घर में रानी बनकर रहें। प्रातं के जनगण की हार्दिक चिंता की प्रकाशभूमि स्वरूप कविता की भाषा होकर रहें, और आधुनिक भाषाओं के हार की मध्यमणि हिन्दी, भारत-भारती होकर बिराजती रहे।Ó लोकगीत हमें विरासत में मिले है। ये मौखिक -परंपरा का अवगाहन करते सहजानुभूति से सम्पन्न है- साथ ही समाज, समुदाय और राष्ट्र की धरोहर तथा पहचान है। देवेन्द्र सत्यार्थी ने लोकगीतों को जीवन के बीच से कहकर सम्बोधित किया-'कहाँ से आते हैं ये लोक गीत? कुछ अट्टहास, कुछ उदास हृदय से। जीवन के खेत में उगते हैं वे सब गीत । कल्पना, भावना, नृत्य का हिलोरा भी अपना काम करती है। जीवन के सुख-दु:ख ये है लोकगीत के बीज।Ó5 अस्तु लोकगीतों में मानवमन की संवेदना है। मानव-समाज के सांस्कृतिक विकास के पहरेदार हैं ये लोकगीत। जो जन-मन की गहराई से जोड़े हुए है: ये एेसे वटवृक्ष हैं जिनकी छाया में जीवन की संवेदनाओं को शांति, शीतलता और आनंद की प्राप्ति होती है।
साभार रउताही 2014
 

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों मे इन्द्रधनुषी रंग

छत्तीसगढ़ का लोकजीवन प्रकृति के नजदीक और अपने मानस परम्पराओं से जुड़ा हुआ है, यहाँ पर जीवन को सहज और सरल ढंग से जीने के तौर-तरीके कायम है। यहाँ पर जीवन में लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने को सहज और सरल बनाये रखते है। संघर्ष ही यहाँ का जीवन है। सदैव ही सादगीपूर्ण रहना और अनेक अवसरों पर अपने को खुश रखना यहाँ का एक तरह से रिवाज है और शायद इसी संघर्षपूर्ण जीवन में भी सहजता और सादगी के लिए यहाँ के लोगो को ''छत्तीसगढ़ीया सबसे बढिय़ाÓÓ का खिताबी तमगा सम्मान में दिया गया है।
यहाँ का लोकजीवन प्रेम के रस माधुर्य एंव संगीत के रिदम से अनुगुंजित होता है। यहाँ पर जीवन का नाम ही अनुराम है, इसीलिए जब भी अवसर मिलता है लोकजन के ढंठों से स्वर लहरियाँ फूट पड़ती है और वादियों को झकंृत कर देती है। सुदुर वंनाचलों के अंदर रहने वाले लोग हों या फिर नगर-ग्राम में जीवन बसर कर रहे लोग, सभी के जीवन में प्रेम-रस की माधुर्यता ओत-प्रोत होकर गीत-संगीत की स्वर लहरियों में त्यौहार, उत्सवों आदि पर्वों पर नजर आती है, वह चाहे करमा हो या ददरिया, लेंझाहो या सुवा सभी में एक अजीब सी कशिश, एक अजब सा सुकुन मिलता है। यहाँ का जीवन दर्शन यहाँ के लोकगीतों में हमें स्पष्ट रूपों में प्राप्त होते है। यहाँ के लोकगीतों में जीवन के उन सच्चाईयों को स्वर लहरियों में पिरोकर गाया जाता है, जो यथार्थ - जीवन में लोगों को भोगना पड़ता है, जिसका सामना करना पड़ता है।
यहाँ का प्रत्येक लोकगीत अपने भावों की अभिव्यक्ति को स्वंय स्पष्ट करते हुए नजर आते है। जैसे:-
एक नवब्याही युवती अपनी दादी से कहती है ,कि इस वर्ष मुझे ससुराल मत भेजना दादी, मैं अभी ससुराल जान की मन: स्थिति में नहीं हॅंू अर्थात् मेरा तन,मन, सब कुछ  इसके लिए अभी मुझे साथ नहीं दे रहा है अत: अभी मेरा गौना रोक दो। यहाँ पर बाल विवाह की एक पुरानी परंपरा रही है जिसमें कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर दी जाती है। एेसे ही एक युवती की अपनी पीड़ा इस लोकगीत में है, जिसे ससुराल का डर खाए जा रहा है:-''आसो गवन  झन देबे ओ बुढ़ी दाई, मैं बासं बिरवा कस डोलत हंव ओ.......'' पुरातन परम्परा यहाँ पर आज भी विद्यमान है। यहाँ आज भी ग्रामों में लोग संयुक्त परिवार में रहते है, यहाँ पर मां, बाप, भाई,बहू,भतीजा, सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी आदि सभी होते है। ये सभी रिश्ते यहाँ पर बड़े अदब के साथ अह्म रूपों में माने जाते है। सभी की अपनी-अपनी गरिमा होती है। छोटे-बड़ों का स्थान एंव व्यवहार तय होता है। बोलचाल में भी सभी के प्रति अपने अलग अंदाज और अदब शामिल होते है। इसीलिए यहां पर संयुक्त परिवार की अपनी महत्ता है।
यहाँ परिवार में महिलाआें में बड़ी, सास होती है वहीं परिवार की एक तरह से साम्राज्ञी होती है, वह जो कहती है सभी महिलाओं को करना होता है अत: बहू का स्थान द्वितीयक होता है इसीजिए वह नव ब्याही बहू को डांटती-डपटती रहती है और अन्य सदस्य भी उस नवेली बहू को अनुभव हीनता के लिए डांटते है कुछ यही भाव इस
लोकगीत में है:-
''सास गारी देवे, ननद मुंह लेवे देवर बाबूमोर, संईया गारी देवे, परोसी गम लेवे-करार गोंदाफूल। केराबारी मा डेरा देबो चले के बेरा हो ..... ''आभूषण प्रेम नारी की प्रथम और उदात्त मनोवृत्ति है। नारी में आभूषण के प्रति आकंठ आकर्षण और अनुराग पाया जाता है। वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार होती है और वह अपना यह आभूषण प्रेम नहीं छोड़ पाती है। यही बात यहां का लोकगीतकार भी अपने लोकगीत में कहता है। एक पत्नी अपने पति से नौलखाहार की मांग कर रही है और उसका पति अपनी आर्थिक स्थिति को जानते हुए केवल उसे ढांढस बंधाते हुए सब्जबाग दिखा रहा है:-''लेदे -लेदे मोर बर नौलखिया हार हो बाबू के ददा.... लेहूं-लेहंू तोर बर नौलखिया हार हो नोनी के दाई .......''एक दूसरे दृश्य में जिसमें एक युवती तालाब नहाने गई है और वहाँ उसके पैर की बिछिया गुम हो जाती है, वह परेशान हो जाती है और अपनी सखियों तथा अन्य को बताती फिरती है:-''गोड़ के गंवागे बिछिया, गंगाजल, गोड़ के गंवागे बिछिया, असनांदे गएंव मैं तरीया, गंगाजल गोड़ के गंवा के बिछिया .....''प्रेम जीवन का अनुपम उपहार है। इस उपहार के  बदौलत ही मानव जाति में सर्वत्र हर्ष और स्नेह देखने को मिलता है। इसी प्रेम के वशीभूत हो युवावस्था में युवामन बहकने लगता है और अपने मनपंसद साथी का चुनाव भी करता है। लोकगीतकार के गीत में इसी भावभूमि पर अभिव्यक्ति मिलती है: एक नवयुवती सफर में अपने हमसफर से प्रेम कर बैठती है और उससे जब बिछुडऩे लगती है तब उसका अंतरमन साथी से कह उठता है कि तुम अपना नाम, पता, ठिकाना तो बता दो, जिससे फिर कभी दुबारा मिलने की गुंजाईश हो सके:-''पता दे जा रे पता ले जा रे गाड़ी वाला, पता दे  जा, ले जा गाड़ी वाला रे ,तोर नाम के ,तोर गांव के पता दे जा ....ÓÓ
यहाँ पर जीवनदर्शन आध्यात्म को अंगीकार करते हुए जीवन के कर्म -निर्धारण को मानते हैं और इसीलिए धर्म, कर्म पाप, पुण्य,हानि, लाभ, जन्म , मरण आदि पर विशेष विचार किया जाता है। यहाँ कर्म का निर्धारण जन्म का प्रतिफल के रूपों मे लिया जाता है। अच्छे कर्म से आने वाला जन्म अच्छा होगा और बुरे कर्म का फल बुरा होगा। इस तरह धर्म पर आस्था को विशेष महत्व देते हुए अच्छे कर्म करने को मानव जीवन का मुख्य आधार माना गया है। लोकगीत में गीत के भाव कुछ इसी तरह से निर्दिष्ट है:-
''दया धरम के कर ले कमाई, गढ्ढे़ हे विधाता तोला रे भाई, मानुस तन चोला, बार-बार नहीं आई......''देश, माटी और आजादी के लिए भी यहाँ पर लोक कवि के हृदय में उथल-पुथल मचा रहा और वह अपने इस देश की मिट्टी का गुणगान करने के लिए अपने उन्मुक्त कंठ से स्वर लहरी बिखेरा जिसे वह शुरू (तोता) को संबोधित करते हुए गाया:-''भारत भुंईया ला बंदब, पदुम पंईया लागौं ना रे सुवा न , न आजादी के बंदव बलिदान, ना रे सुना न के आजादी के बंदव बलिदान.....''भारत की यह पुण्यधरा जहाँ पर सदा से देवात्माओं का आविर्भाव होता रहा है। जहाँ पर आज भी यहाँ के कण-कण में ईश्वर का वास माना जाता है, एेसी भूमि पर जहाँ सूर्य, चांद और सितारे भी पूज्य हैं, जहाँ रात और दिन की भी पूजा होती है एेसे में जब यहाँ पर रात्रि के बाद सुबह सूर्य का स्वर्णिम किरण इस धरा पर बिखरता है तब यहाँ का लोकगीत गा उठता है:-
''अंगना म भारत माता के, सोन के बिहिनिया ले। चिरईया बोले.....''जीवन में सुख और दुख दोनों का समन्वय जरूरी है। दोनों का घनिष्ठ संबंध है। दोनों एक सिक्के के दो पहलू है और इन दोनों का जीवन में अनुपम योगदान होता है। दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते , दोनों अधूरे है। इसीलिए एक के बाद दूसरे का आना ही जीवन को परिपूर्ण बनाता है और अपनी कसौटी पर कसता हैै। यहीं जीवन का यथार्थ है अन्यथा जीवन नीरस हो जाता है, बेरंग हो जाता है। सुख के बगैर या दुख के बगैर जीवन में सरस भाव नहीं आ पाता,अत: दोनों का होना ही जीवन को रसमय बनाता है और इसी सुख-दुख के भाव को जीवन की संगी मानते हुए लोकगीतकार कहता हैकि यही विधि का विधान है:-''विधि के इही विधान रे संगी, सुख-दुख तोर मितान रे संगी। विधि के इही विधान .......''यह धरा आध्यात्म का केन्द्र बिंदु रही है। यहाँ पर जीवन के प्रत्येक कार्य में धर्म और आध्यात्म को जोड़कर देखा जाता है। इसीलिए जीवन के समस्त क्रिया-कलापों में धरम-करम, पाप-पूण्य, जुड़ा दिखाई देता है। यहाँ पर जीवन के समस्तरूपोंं क ो जीने के साथ ही अंतिम सच को सदैव स्वीकार किया जाता रहा है और वह है
एक दिन मौत।
इंसान सब कुछ करता है। तरह-तरह से क्रिया कलापों में घिरा होता है, परंतु यह विधि का ही विधान है कि  एक दिन यहाँ से सबको शरीर त्याग कर जाना ही होगा और इसी बात को यहाँ का लोककवि अपने लोकगीत में कहता है,जो यहाँ का जीवन दर्शन भी कहा जा सकता है कि यह शरीर तो मिट्टी का बना है, जो एक खिलौने जैसा है, जब तक चलता है खेलता-कूदता रहता है परतुं एक दिन टूट कर बिखर जाता है, मिट्टी में मिल जाता है। शरीर पंचमहाभूतों  से निर्मित है वह भी इन्हीं पंचमहाभूतों में विलीन हो जाता है। इसी को कवि अपने स्वर में गाता है:-''चोला माटी के हे राम , एकर का भरोसा । चोला माटी के हे रे .............'' इस तरह जीवन के सम्पूर्ण रंगों से सजा सामान्य से लेकर आध्यात्म तक इन्द्रधनुषी रंगों से सराबोर छत्तीसगढ़ी जनजीवन मेें उनके लोकजीवन को उनके लोकगीत तंरगीत करते रहता है। उनमें एक उत्प्रेरणा, एक नई ऊर्जा का संचार करते रहता है और जीवन को सहज-सरल ढंग से जीने के लिए और अपनी सनातनी परम्परा का निर्वाहन करने को आदेशित करता है, जो अपने आप में एक सुसमृद्ध और गौरवशाली परम्पराओं के इतिहास का धनी है।
साभार रउताही 2014
 

नारी दर्शन का प्रतीक -सुआ गीत

छत्तीसगढ़ी लोकगीत का अत्यन्त जनप्रिय रूप है- सुवा गीत , जो नारी के सुख-दुख, हर्ष -विषाद और व्यथा-कथा को अभिव्यक्ति करता है। सुवा-गीत नारी-दर्शन का छत्तीसगढ़ी नामकरण है, जिसमें नारी की परवशता, असहायता के साथ उसके कामल-कमनीय गुणों व महान-उदार हृदयों की झांकी मिलती है। जब खेतों में धान की बालियां झूमने लगती है तथा पुरवैया के झोंकों से नाचती -इठलाती है, तब छत्तीसगढ़ी नारी का सुग्गा-मन फुदकने लगता है। एक ओर अन्नपूर्णा की कृपा के कारण व्यक्त उल्लास का आवेग है, तो दूसरी ओर भावी जीवन के मंगलमय दिवस का संकेत। प्रेम और हर्ष से तंरगायित नारियां मेड़ में आ जुटती है। एक की  प्रसन्नता, सब की प्रसन्नता हो जाती है। सब अपने आल्हाद को समवेत स्वर में व्यक्त करते है। सुवा-गीत-नृत्य की सृष्टि हो जाती है। 'सुवा-गीतÓ नामानुरूप सुवा को संबोधित कर गाये जाने वाले वे लोकगीत है, जिसमें सुवा के माध्यम से नारियां प्रकारांतर में अपने जीवन की कथा ही कहती है। सुवा सरल, निश्छल, सीधा-सादा प्राणी है। इसके बाद भी वह मनोरंजन का उपक्रम है। यही दशा छत्तीसगढ़ी नारी की रही है। अत: उन्हें सुवा के रूप मेें अपना गुण दृष्टि होता है, अपनी बात दिखलाई देती है। यदि सुवा हरित-रक्ताम-युक्त है, तो छत्तीसगढ़ी नारियाँ भी हरी साड़ी व लाल चोली से सज्जित । छत्तीसगढ़ी कवि डॉ. विमल पाठक की अध:पतन कविता इस तथ्य को प्रमाणित करतीं है-हरियर लुगरा अउ लाली रे पोलिका रे नोनी हर, लहुटत हे मेला ले गांव।
पिंजरबद्ध सुग्गे की तरह छत्तीसगढ़ी नारियाँ भी बंधन-युक्त है। उन्हें उन्मुक्त गगन में विचरण करने के अवसर भी नहीं मिला, यही तो विवश है। इसीलिए नारियाँ अगले जन्म में नारी-योनि में अवतरित होने की पक्षधर नहीं। कारण यह स्थिति तो रस्सी में बंधे हुए उस गाय की तरह है, जो जिसके हाथों सौंप दी जाए, प्रस्थित होना पड़ता है-
पइँया मँय लागौ चंदा-सुरूज के रे सुवना, मोला तिरिया जनम झनि देय। तिरिया जनम मोर जनम के बैरी रे सुवना, जिहाँ पठवय, तिहाँ जाय।।
यदि जायसी का सुवा गुरू का प्रतीक है तो छत्तीसगढ़ी का सुवा विद्यार्थी का ,जिसका गुरू व सर्वज्ञ छत्तीसगढ़ी नारियॉं है, जो उन्हें समझातीं-पढ़ातीं व उनका आश्रय-ग्रहण कर सुख-दुख की कथा उद्घाटित करती है। छत्तीसगढ़ी नारियों की पूर्व स्थिति अच्छी रही। मुस्लिम आक्रमण के फलत: समग्र देश के साथ छत्तीसगढ़ी नारियों की स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो गयी। अनेकानेक पंरपराओं और अंध-मान्यताओं में आबद्ध कर पुरूषों ने उनकी मान-मर्यादा को बचाने का प्रयास किया। तात्कालिक स्थिति से जूझने के लिए हिन्दु संस्कृ ति के अस्तित्व को अक्षुण्ण रखने के लिए वह स्थिति उपयुक्त थी, लेकिन कालातंर में रूढ़ होकर वह नारी -बंधन और परतंत्रता का प्रतीक बन गयी, परिणामत: उसकी वाणी सुवा-गीतों से नि:सृत होने लगी।
मुस्लिम आक्रमण के फलत: बाल-विवाह का निर्धारण हुआ। भयवश लोगों ने बालिका को कुंवारी निर्दिष्ट न कर विवाहिता दिग्दर्शित कराया, जिससे मुस्लिम आक्रांताओं की कुदृष्टि से वे बच जावें। सती-प्रथा का महत्व प्रतिपादित हुआ। इसी तरह लोकाचार में अन्य विधियाँ जुड़ी, जो रूढ़ होकर  नारियों को उन्मुक्त नहीं होने दे रही थीं। सुवा-गीतों के पर्यवेक्षण से एेसा प्रतित होता है,कि सुवा-गीत मुस्लिमों के अत्याचार के अंनतर नारियों की असहायता के फलत: नि:सृत रचना है। जिस तरह उद्धव के प्रहार से भ्रमर -गीत की सृष्टि हुई, उसी तरह मुस्लिम अत्याचार से सुवा-गीत फूट पड़े, ऐसा आभासित होता है। सुवा-गीत में उपलब्ध वातावरण भी सामंती संस्कृति को व्यक्त करते है, जहाँ पूंजीपतियों की भव्यता वर्णित है। असहायों के लिए सम्मान का भाव नहीं है। वे गरीबी, उत्पीडऩ व शोषण के शिकार है।
शब्द भी अपने उद्भाव की कथा कहते है। छत्तीसगढ़ी में प्रयुक्त 'जौहरÓ शब्द मुस्लिम काल का शब्द है, जो सती के 'जौहर का आनुनासिक व छत्तीसगढ़ी स्पांतरण है। जौहार में यदि नारी के विसर्जित होने का विकल्प संबोधन है, तो छत्तीसगढ़ी शब्द  जौहर में भी सब-कुछ लूटने पर अभिहित छत्तीसगढ़ी जन की अभिव्यक्ति है। जौहार का अर्थ-विस्तार छत्तीसगढ़ संस्कृति से संपृक्ति का  इतिहास संजाया हुआ है। छत्तीसगढ़ शब्द जौहर रायपुर के सत्ती बाजार और अनेक स्थलों पर अंचल की सती-चौतरा या  यबूतरा इस प्रदेश की सती-प्रथा कीगौरवमयी परपंरा के सूचक है। इसके अतिरिक्त लोक-साहित्य तत्कालीन वातावरण के विविध पक्षों को उजागर करता है।
छत्तीसगढ़ में विवाह के बाद  गौना   की प्रथा है। मुस्लिम काल में विवाह तो मात्र औपचारिकता की पूर्ति का संयोजन था। छत्तीसगढ़ी नारी गौना होकर प्रथम बार ससुराल आयी है। उसका प्रिय कितना निष्ठुर व व्यवसायी है, कि जब तक प्रिया मायके में थी, वह परदेश नहीं गया और जब गौने के लिए आई है, वह उसी दिन परदेश के लिए प्रस्थित हो रहा है। नारी-मन चीत्कार उठता है-
पहिला गवन कर डेहरी बइठारे रे मोर सुवा, छाँडि़  के  बजिन -चलि देय। इस लोकगीत को समीक्षक अकाल का आग्रह माने या गरीबी की भयावहता, लेकिन यह है-नारी के कोमल -कमनीय भाव से खिलवाड़ करने का सुंदर उदाहरण। यदि गरीबी थी, असहायता थी, तो गौना कराना व्यर्थ था। प्रिय मायके में रह लेती।
सुवा-गीतों में नारी की सौतिया डाह और इससे उत्पन्न हृदयगत मलीनता व घुटन का वर्णन समावेशित है। नारी पीडि़त है, त्रसित है, लेकिन वह सामंती संस्कार से संपृक्त भी है। सुवा उसका संदेशवाहक भी है, सखा भी । सुवा द्वारा उसके कार्य-संपादन पर उसके डैनों को मोतियों से सजाने तथा स्वर्ण की थाली में दूध-भात खिलाने की बात कहती है- मोती के झालर डेना गुथैंहौं रे मोरे सुवा, लाबे जब पिया के संदेस। सोने के थारी म जेवन जेवैहों रे मोरे सुवा, पैंया टेक रहौं हमेस। सुवा गीतों में टेक के रूप में प्राय:  'रे मोरेे सुवा Ó व  'न मोर सुवाÓ क्र मश:प्रथम व द्वितीय पंक्ति में समादृत होता है।
यह एक ओर जहाँ सुवा के प्रति आत्मीयता का सूचक है, वहीं दूसरी ओर उसके समझाने के लिए दुहराव-तिहराव का संयोजन भी। क्योंकि सुग्गा  'रटत विद्याÓ वाला, प्राणी है। उसे प्रत्येक बात को बार-बार समझाया जाता है। जहाँ उक्त टेक की संयोजना है, वहाँ सुवा के माध्यम से नारी का अप्रत्यक्ष आरोपण है किंतु जहाँ उक्त प्रकार की टेक-संयोजना लुप्त है, वहाँ अप्रत्यक्षत: नारी का सुख-दुख ध्वनित है। सुवा के माध्यम सेअपनी कथा कहने वाली नारी उबर कर व स्वच्छंद होकर जब स्पष्टवादिता का परिचय देती है तब उसका प्रखर स्वर मुखरित हो उठता है। स्पष्ट है कि मान-मर्यादा के लिए नारी सुवा को आरोपित करती है और उससे असंपृक्त होने पर निर्ममतापूर्वक अपनी बात कहती है। दोनों रूप सुवा-गीतों का वैशिष्ट्य है।  
सुवा-गीत नारी के समवेत स्वर का नृत्य-गीत है, क्योंकि यहाँ एक नारी की जो स्थिति है, वह सभी में परिलक्षित होती है। खेत में नारियाँ आवृत्त बनाती हुई, सुग्गे की तरह फुदकती है, नत्र्तन नहीं करती । आधी महिलाएँ गीत उच्चरित करती है। एेसे समय में वे लगभग खड़ी स्थिति में दृष्टिगत होती है, अर्थात़ वे नारियाँ है, जो अपनी जीवन-कथा को प्रस्तुत करती है। आधा दुहराती है और सुग्गे की तरह फुदकती है, जो सुग्गे-रूप को उद्घाटित करती है। टोकनी में मिट्टी का सुग्गा मध्य मे अवस्थित है, जो इस बात का प्रतीक है कि मिट्टी का प्राणी भी अच्छा है ,यदि वह स्वच्छंद हो।
नारियाँ सुवा-गीत गा रही है। अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए वे तृप्ति का अनुभव-आस्वाद कर रही है। इसी बीच में निरखती है कि पक्षी फसल को खाने के लिए आ गये है। वे गीत-नृत्य का आनंद तजकर उन पक्षियेां का उड़ाना भी नहीं चाहती, लेकिन भय भी है ,कि नाच-गान से उन्हें क्षति होगी। आवृत्त का अर्धनारी-समुदाय गायन में मस्त है , उनका ध्यान इस ओर नहीं गया है ,किंतु जो फुदक रही है, वे इस स्थिति को देखकर गीत के लय में संगीत की ताल देने के लिए ताली उच्चरित करती है। गीत-नृत्य में संगीत की अभिनव सृष्टि जहाँ रस-बरसा देती है, वहीं पक्षियों को उड़ाकर निर्विघ्न गीत चालित होने का उपक्रम भी निवेदित करती है। स्पष्ट है, पहले गीत फूटे, फिर नृत्य जुड़ा और बाद में संगीत भी गुंफित हुआ।
प्रकृति से उद्भूत-प्रसूत सुवा-गीत नारी-जीवन से निनादित है। इसीलिए इसमें प्रकृति के साभिप्राय उपमान, प्रतीक व सटीक-सार्थक भाव उपलब्ध होते है। यहाँ एक उदाहरण प्रस्तुत है, जिसमें सुग्गे की चोंच को वक्र कुंदरू  फल  कहा गया है। शरीर भुट्टै से विनिर्मित है, जिसमें मसूर की आँख शोभित है-चोंच तोर दिखत हे लाली कुंदरू रे सुवा मोर, आँखी दिखय मसुरी के दार। जोंघरी के पाना सांही डेना संवारे रे सुवा मोर, सुन लेबे बिनती हमार।
साभार रउताही 2014