Monday, 10 December 2012

कला कौशल और नृत्य ने बांधा समां

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति में सबसे अलग छाप रखने वाले यदुवंशियों का प्रमुख नृत्य रावत नाच का आयोजन 8 दिसंबर की शाम 4 बजे रावत नाच महोत्सव के रूप में मनाया गया. जहां हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुड़ी रही. और यदुवंशी अपना कला और कौशल का एक से बढ़कर एक दोहे के माध्यम प्रदर्शन करते रहे. यदुवंशियों के इस परंपरागत नृत्य का आनंद लेने और उनकी कला कौशल का जौहर देखने लोग शाम 4 बजे से ही शनिचरी के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में पहुंचे.रावत नाच महोत्सव के लिये आयोजन समिति ने तैयारियों में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. यही कारण था कि गोल बाजार एवं शनिचरी बाजार के प्रमुख मार्गो से ही नर्तक दलों एवं दर्शकों के लिये पार्किंग एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी. जिसके कारण लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ाऔर पूरे महोत्सव के दौरान खुशी और उमंग के साथ लोगो ने रावत नाच नृत्य का आनंद उठाया. महोत्सव में नर्तकों दलो के एक से बढ़कर एक टोली ने प्रदर्शन करते हुए लोगो का मनमोह लिया. नर्तक दलों में कई यदुवंशी बच्चों ने भी अपनी कला का खूब जौहर दिखाया और दोहे से लोगो के दिलो में जगह बना लिये. शहर ही नहीं पूरे छग के कई विभिन्न जगहों से पहुंचे यदुवंशियों ने अपने परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किये.
शहर में घूम-घूम कर किया नृत्य-यदुवंशियो ने अपने परंपरागत रावत नृत्य का प्रदर्शन शनिवार को शहर के सभी इलाकों सहित घरों व दुकानों में पहुंचकर अपने नृत्य का प्रदर्शन किया. जिसके कारण घंटो यातायात भी कई जगहों पर बाधित रहा. रेलवे स्टेशन सहित रेलवे परिक्षेत्र के आसपास तोरवा देवरीखुर्द चुचुहियापारा हेमूनगर गणेशनगर झोपड़ापारा में भी कई जगह यदुवंशियों को नृत्य प्रदर्शन करते रहे. शहर में भी दयालबंद बस स्टैंड जरहाभाठा व्यापार विहार तिफरा मंगला इमलीपारा गोंड़पारा करबला सरकंडा कोनी नेहरूनगर मंगला सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में यदुवंशियों का नृतक दल नृत्य प्रदर्शन करते रहे.
प्रतिभाशाली छात्र पुरस्कृत-रावत नाच महोत्सव में सामान्य यादव परिवार वर्ग से हायर सेकेंड्री प्रमाण पत्र परीक्षा 12 वीं शिवा-विष्णु यादव 872. प्रतिशत सरकंडा, कु. आशा-टीकाराम यादव 85.4 प्रतिशत रतनपुर, हाईस्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 10 वीं आकाशा कुमार-राजेंद्र कुमार यादव 86.83 प्रतिशत गोंड़पारा कु. पिंकी-देवचरण यादव 91.5 प्रतिशत तखतपुर, पूर्व माध्यमिक परीक्षा 8 वीं अभिषेक-इंद्रपाल यादव 91.08 प्रतिशत भरनी कु. आकृति-राजेंद्र यादव 96.41 प्रतिशत कोरगमी हरदीकला प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 5 वीं- राहुल-छतराम यादव 100 प्रतिशत जांजगीर कु.स्नेहा-संतराम यादव 97.33 प्रतिशत डिपरापारा इन्हें कक्षा वार क्रमश: 5 हजार, 3 हजार, 2 हजार और 1 हजार रू. की नगद एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया.इसी तरह रावत नाच गोल दल से संबद्ध परिवार के प्रतिभावान छात्रो को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिये निम्न लिखित छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. हायर सेकेंड्री प्रमाण पत्र परीक्षा 12 वीं- दीपक-संतोष यादव 72.4 प्रतिशत, मिनोचा कालोनी कु. ऋतु-शिवलाल यादव 85.6 प्रतिशत भांटापारा हाईस्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 10 वीं- अमन-विनोद यादव 78.33 परतिशत राजकिशोरनगर मनीष-संतोष कुमार यादव 75.5 प्रतिशत तिफरा कु. सीमा-मन्नू यादव 51.17 प्रतिशत सिलपहरी कु. दुर्गेश्वरी-खेदूराम यादव 50.3 परतिशत टिकरापारा बिलासपुर. पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 8 वीं- कमलकिशोर-रामकुमार यादव 92.8 प्रतिशत इमलीभाठा बंधवापारा राघवेंद्र-रामवचन यादव 81.25 प्रतिशत सिंघौरा बलौदाबाजार कु. सुमन-दुर्गा प्रसाद यादव 94.2 प्रतिशत राजकिशोरनगर कु. सृष्टि-बहोरन लाल यादव 82.83 प्रतिशत कुदुदंड, प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 5 वीं- एस. रोहन-शिव यादव 93 प्रतिशत घुरू, गौरव-सुनील यादव 83.33 प्रतिशत सिरगिट्टी तारबाहर दुर्गे-भागीरती यादव 81.83 प्रतिशत सिंघोरा बलौदाबाजार कु. ज्योति-रामेश्वर यादव 78.83 प्रतिशत बसिया कु. राधिका-गोवर्धन यादव 76 प्रतिशत टिकरापारा बिलासपुर कु. लता-श्रवण कुमार यादव 71.66 प्रतिशत सिंघोरा बलौदाबाजार इन्हें भी क्रमश: 2-2 1-1 हजार रूपयों की राशि प्रमाण पत्रों के साथ प्रदान की गई.

Friday, 7 December 2012

यादव समाज ने भी मांगा पट्टा

अम्बिकापुर. वनांचल क्षेत्रों में निवासरत यादव समाज के लोगों को काबिज भूमि का पट्टा देने डेयरी उद्योग में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने व समाज के चरवाहा का काम करने वाले लोगों को पांच-पांच एकड़ भूमि का पट्टा प्रदान करने जैसी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है तथा अगले माह अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर विधि सम्मत निर्णय लेने आश्वस्त किया है.
यह जानकारी देते हुये यादव समाज के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु एवं प्रदेश संरक्षक तथा सांसद मधुसूदन यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने तीन सुत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की.बताया गया कि प्रतिनिधि मंडल ने वनांचल क्षेत्रों में लंबे समय से निवासरत यादव को शासकीय भूमि पर कब्जे के आधार पर पट्टा प्रदान करने एवं डेयरी उद्योग में यादव समाज को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने व पुराने समय से गांव-गांव पट्टा प्रदान करने मांग रखी उक्त मांगों पर मुख्यमंत्री ने यह कह कर आश्वस्त किया कि आप लोगों की मांग जायज है एवं उस संबंध में आगामी माह यादव समाज के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठ कर जो विधि सम्मत होगा उसे शासन  स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. विदित हो कि यादव समाज उक्त मांगों को लेकर 24 दिसम्बर 2012 को छग प्रान्त के समस्त ब्लाक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी. मुख्यमंत्री के यादव समाज के प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठकर सभी समस्याओं व मांगों पर विचार कर पूरा करने का आयवासन देने पर मांग पूरी होने की उम्मीद हो प्रतिनिधिमण्डल में सरगुजा जिले के अध्यक्ष देवनारायण यादव बलरामपुर जिले  के अध्यक्ष ललन यादव सूरजपुर अध्यक्ष राजेश यादव के अतिरिक्त प्रदेश संरक्षक एसएन यादव जिला संरक्षक धनीराम यादव,प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष अटल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जमुना यादव, दुर्गा यादव,नरेश यादव, मनोज यादव, व बड़ी संख्या में यादव समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
 

Wednesday, 5 December 2012

फुलबासन बाई को जिंदल पुरस्कार

राजनांदगांव जिले की मां बम्लेश्वरी महिला सहायता समूह की प्रमुख पद्मश्री फुलबासन बाई को नई दिल्ली में सोमवार को एसआर जिंदल पुरस्कार से श्रीश्री रविशंकर ने सम्मानित किया.

Tuesday, 4 December 2012

शौर्य कला व कौशल का प्रदर्शन होगा

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य 8 दिसंबर को रावत नाच महोत्सव के रूप मे होने जा रहा है. लाल बहादुर शास्त्री शाला के मैदान में रावत नर्तकों का महाकुंभ लगेगा और उनके देवारी तिहारी का चर्मोत्कर्ष दिखाई पड़ेगा. जिस दिन समूचा प्रदेश दीपावली पर्व मनाता है उस दिन को यहां का रावत समाज सूरहूती पर्व मनाता है इसके बाद तुलसी विवाह जेठौनी एकादशमी के दिन से वह अपना देवारी तिहार मनाता है. छत्तीसगढ़ ऋषि एवं कृषि संस्कृति का प्रदेश है. रावत इसी संस्कृति से जुड़ा हुआ समाज है. खेती और पशु इस संस्कृति के अहम पहलू है जो रावत समाज के बिना पूर्ण नहीं होता.
6 हजार  से अधिक नर्तक एक ही दिन एक ही स्थल पर जमा होकर अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन करें. देश में भी किसी अन्य लोक  नृत्य का इतना वृहत रूप नहीं दिखाई देता जितना कि रावत नाच महोत्सव में दिखाई देता है.
 शास्त्री शाला परिसर में 8 दिसंबर की रात इंद्रधनुष की आभा दिखाई देगी. रंग बिरंगे पोषाकों में सजे धजे नर्तकों का झिलमिल प्रदर्शन महोत्सव में चार चांद लगाएगा. ग्रामीण अंचलों से ऐसी खबरें मिल रही हैं रावत नर्तक गोल अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्साह से महोत्सव में शामिल होने को कमर कस चुके हैं. इसकी एक वजह यह है कि समूचे अंचल में धान की फसल अच्छी हुई है.

रावत नाच महोत्सव छात्रवृत्ति हेतु छात्रों का चयन

बिलासपुर. रावत नाच महोत्सव समिति द्वारा 8 दिसंबर को रावत नाच महोत्सव के अवसर पर 24 छात्र-छात्राओं को 50 हजार रू. की राशि छात्र वृत्ति स्वरूप प्रदान की जायेगी. रावत नाच महोत्सव छात्रवृत्ति 2012 हेतु चयनित प्रतिभावान छात्रों के नामों की घोषणा कर दी गयी डा. आर.जीय यादव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अंतिम तिथि 31 जुलाई 2012 तक प्राप्त आवेदन पत्रों में से सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है.
सामान्य यादव परिवार वर्ग से हायर सेकेंड्री प्रमाण पत्र परीक्षा 12 वीं शिवा-विष्णु यादव 872. प्रतिशत सरकंडा, कु. आशा-टीकाराम यादव 85.4 प्रतिशत रतनपुर, हाईस्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 10 वीं आकाशा कुमार-राजेंद्र कुमार यादव 86.83 प्रतिशत गोंड़पारा कु. पिंकी-देवचरण यादव 91.5 प्रतिशत तखतपुर, पूर्व माध्यमिक परीक्षा 8 वीं अभिषेक-इंद्रपाल यादव 91.08 प्रतिशत भरनी कु. आकृति-राजेंद्र यादव 96.41 प्रतिशत कोरगमी हरदीकला प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 5 वीं- राहुल-छतराम यादव 100 प्रतिशत जांजगीर कु.स्नेहा-संतराम यादव 97.33 प्रतिशत डिपरापारा इन्हें कक्षा वार क्रमश: 5 हजार, 3 हजार, 2 हजार और 1 हजार रू. की नगद एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जायेगा.
इसी तरह रावत नाच गोल दल से संबद्ध परिवार के प्रतिभावान छात्रो को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिये निम्न लिखित छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. हायर सेकेंड्री प्रमाण पत्र परीक्षा 12 वीं- दीपक-संतोष यादव 72.4 प्रतिशत, मिनोचा कालोनी कु. ऋतु-शिवलाल यादव 85.6 प्रतिशत भांटापारा हाईस्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 10 वीं- अमन-विनोद यादव 78.33 परतिशत राजकिशोरनगर मनीष-संतोष कुमार यादव 75.5 प्रतिशत तिफरा कु. सीमा-मन्नू यादव 51.17 प्रतिशत सिलपहरी कु. दुर्गेश्वरी-खेदूराम यादव 50.3 परतिशत टिकरापारा बिलासपुर.
पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 8 वीं- कमलकिशोर-रामकुमार यादव 92.8 प्रतिशत इमलीभाठा बंधवापारा राघवेंद्र-रामवचन यादव 81.25 प्रतिशत सिंघौरा बलौदाबाजार कु. सुमन-दुर्गा प्रसाद यादव 94.2 प्रतिशत राजकिशोरनगर कु. सृष्टि-बहोरन लाल यादव 82.83 प्रतिशत कुदुदंड, प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा 5 वीं- एस. रोहन-शिव यादव 93 प्रतिशत घुरू, गौरव-सुनील यादव 83.33 प्रतिशत सिरगिट्टी तारबाहर दुर्गे-भागीरती यादव 81.83 प्रतिशत सिंघोरा बलौदाबाजार कु. ज्योति-रामेश्वर यादव 78.83 प्रतिशत बसिया कु. राधिका-गोवर्धन यादव 76 प्रतिशत टिकरापारा बिलासपुर कु. लता-श्रवण कुमार यादव 71.66 प्रतिशत सिंघोरा बलौदाबाजार इन्हें भी क्रमश: 2-2 1-1 हजार रूपयों की राशि प्रमाण पत्रों के साथ प्रदान की जावेगी.
डा. आर.जी. यादव डा. कालीचरण यादव आर.एन. यादव माखन लाल यादव विजय यादव मनीराम यादव संतोष यादव उमेश यादव रामचरण यादव एवं राम कुमार यादव छात्रवृत्ति परीक्षण समिति की बैठक में उपस्थित थे.

Sunday, 2 December 2012

पद्मश्री फूलबासन को सीताराम जिदल फाउन्डेशन सम्मान

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की मां बम्लेश्वरी महिला सहायता समूह की
प्रमुख पद्मश्री फुलबासन बाई को कल 03 दिसंबर को नयी दिल्ली में सीताराम
ङ्क्षजदल फाउन्डेशन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.
जिले के छोटे से गांव सुकुल देहान में मुर्गी, बकरी एवं गाय पालन करने वाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित श्रीमती फुलबासन बाई ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व कहा कि पुरस्कार से प्राप्त 20 लाख रपये की धनराशि से वह महिला सहायता समूहों के प्रशिक्षण के लिये भवन बनवायेगी.
उन्होंने बताया कि राजनीति से दूर रह कर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चलाया है जिसमें महिलाओं के 11 हजार से अधिक समूहों से करीब डेढ़ लाख महिलाएं जुड़ी हैं. उन्होने बताया कि इन महिलाओं के मार्गदर्शन के लिये वह प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे को आमंत्रित करने इसी माह रालेगन सिद्धि उनके गांव जाय्ङ्क्षेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में सम्मान में मिली 11 लाख रुपये की राशि से उन्होंने महिलाओं के प्रशिक्षण के लिये राजनांदगांव में भूमि खरीदी है तथा कल मिलने वाली सम्मान राशि से
वहां भवन का निर्माण किया जायेगा.
श्रीमती फुलबासन ने बताया कि पहले उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री रमन ङ्क्षसह से ग्रामीण महिलाओं के प्रशिक्षण के लिये नि:शुल्क भूमि की मांग भी की  थी लेकिन राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने पर सरकार से कभी कोई आशा नहीं रखी. उन्हें अब तक राजीव गांधी एकता सम्मान, राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार, जमनालाल बजाज पुरस्कार, राष्ट्रीय सद्गुरु पुरस्कार, पद्मश्री आदि सम्मान मिल चुके हैं. उन्होंने बताया कि अब तक बालिका शिक्षा, शराब बंदी, दत्तक पुत्री योजना तथा बाल विवाह रोकने आदि के लिये वह कार्य कर चुकी हैं तथा इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है. उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले में उनसे जुडे़ 1382
समूह की डेढ़ लाख महिलाओं ने छोटी-छोटी बचत करके अब तक बैंकों में कुल 25 करोड़ रुपयों की राशि जमा की है.
श्रीमती फुलबासन ने बताया कि 16 दिसंबर को वह अपने महिला समूह का
स्थापना दिवस मनायेंगी तथा उस दिन अपना अखबार भी निकालेंगी.

Friday, 23 November 2012

यादवों पर बंद करें प्रशासनिक अत्याचार : गृहमंत्री

मैनपाट. नर्मदापुर के बिहीबाड़ी में आयोजित गोवर्धन पूजा एवं सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा के समापन के अवसर पर यादवों ने अपनी समस्या गिनाई. समापन अवसर पर मैनपाट सहित सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले के क्षेत्रों से भी यादव समाज के लोग पहुचें. साथ ही कार्यक्रम के दौरान ही यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने मैनपाट व अन्य क्षेत्रों के यादवों पर हो रहे अत्याचार का मामला प्रमुखता से उठाया. श्री यदु ने कहा कि हमारे समाज के लोग प्रशासनिक अधिकारियों के प्रताडऩा का शिकार हो रहे हैं. मैनपाट में ही पूर्व के राजस्व अधिकारी के द्वारा ही घर जला दिया और उस पर कोई भी कार्यवाही नही हुई है और अब के अधिकारियों के द्वारा भी वैमनस्वतापूर्वक क्षेत्र के लागों के जबरन घर तोड़े जा रहे हैं. कब तक हमारे लोगों के घर जलते व टूटते रहेगें, कब तक हम अत्याचार पर अपनी चुप्पी साधे रहेगें. रमेश यदु ने गृहमंत्री के समक्ष गुहार लगाते हुये कहा कि मंत्री जी गांव के गरीब लोगों की आह लेने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता और एेसे लोगों को यहां से हटा देना ही उचित है. ऐसे अधिकारियों को यहां नहीं बीजापुर व दंतेवाड़ा के लायक हैं उनकी पोस्टिंग वहीं होनी चाहिये. साथ ही श्री यदु ने यादवों को वन अधिकार पत्र देने की भी मंाग उठाई. श्री यदु ने कहा कि यादव समाज के लोग वर्षाें से जंगलों में जहां काबिज थे उस जमीन से यादवों को बेदखल ना किया जाये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री व सरगुजा के प्रभारी मंत्री ननकी राम कंवर ने यादवों पर हो रहे अत्याचार पर अप्रसनता जाहिर करते हुये कहा कि यादवों पर अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा. गृहमंत्री ने गौ पालन बढ़ाने की अपील करते हुये कहा कि जिस बीमारी का ईलाज कहीं नहीं है वह बीमारी भी गाय के मूत्र से ठीक हो जाती है. गौ पालन के लिये सरकार के द्वारा हर संभव मदद की बात कही.  नशामुक्ति पर जोर देते हुये कहा कि आदमी का भविष्य नशा के द्वारा चौपट हो जाता है. कइयों के परिवार नशा के कारण ही बरबाद हो गये है.
इससे दूर रहने की आवश्यकता है. साथ ही मंत्री ने मलेरिया की आयुर्वेदिक औषधि कार्यक्रम के दौरान ही उपस्थित जनसमूह के बीच बटवाया व उसके गुण बताये. संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि यादव समाज के लोग शिक्षित हो रहे हैं उसका साक्षात प्रमाण कथा में उपस्थित महिलाआें की संख्या है. मै सदैव यादवों के साथ रहा हंू और आगे भी रहुंगा.  ऐसे धार्मिक आयोजन हमेशा होते रहने चाहिये और  मैं हर संभव मदद करता रहुंगा. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अमरजीत भगत ने भी शिरकत की. कथा के समापन से पहले भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर विवाह तक की झांकी निकाली गई. जो कि खासा आकर्षण का केन्द्र रही.
भगवान कृष्ण जन्म के अवसर पर ग्वाल बालों द्वारा मक्खन व दही लगाकर ब्रज की होली खेल कर खुशी मनाई गई. विवाह के अवसर पर गोपियों द्वारा डांडिया किया गया. समापन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया. देर रात्रि तक झारखंड से आये कलाकारों ने भोजपुरी गीतों के माध्यम से शमा बांधा.  कार्यक्रम में यादव समाज के सरंक्षक एसएन यादव, प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु, धनी राम यादव, जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, कुंज बिहारी यादव, जमुना यादव, ललन यादव, नागेश्वर यादव, अटल बिहारी यादव, राजाराम यादव, रेवती यादव, राजेश यादव, नरेश यादव, दुर्गा यादव, बसंत यादव, रामचन्द्र यादव गंगा यादव,  गोवर्धन यादव, गीता यादव, शिवकुमार यादव, सरवन यादव, मनोज यादव, दुर्गा यादव, रामबली यादव, रमेश यादव, सत्यनारायण यादव सहित बड़ी सख्ंया में यादव समाज के लोग उपस्थित थे.